
हाइलाइट्स
ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 74.58 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है.
डब्ल्यूटीआई का रेट भी आज गिरावट के साथ 70.51डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
नई दिल्ली. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ गए हें. ग्लोबल मार्केट में क्रूड अभी 75 डॉलर के आसपास चल रहा है. वहीं, सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को जारी पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट में बदलाव कर दिया है. आज नोएडा-गाजियाबाद सहित NCR के कई शहरों में तेल के दाम बढ़े हैं. नोएडा में आज पेट्रोल 97 रुपये लीटर हो गया है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल आज सुबह 24 पैसे चढ़कर 97 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल 21 पैसे चढ़कर 90.14 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में आज पेट्रोल 14 पैसे महंगा हुआ और 96.58 रुपये लीटर पहुंच गया जबकि डीजल 13 पैसे चढ़कर 89.75 रुपये लीटर हो गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल आज 5 पैसे महंगा हुआ और 96.62 रुपये लीटर पहुंच गया है. इसके अलावा डीजल भी 5 पैसे महंगा होकर 89.81 रुपये लीटर हो गया है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 74.58 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी आज गिरावट के साथ 70.51डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल97 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.
ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
.
Tags: Business news in hindi, Diesel Petrol New Rate Today, Petrol New Rate, Petrol price today
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 07:18 IST









