
हाइलाइट्स
मामूली एक्सीडेंट के बाद एक कार सवार हिंदू युवक को जमकर पीटा
युवक के बेहोश हो जाने के बाद भी पगलाई भीड़ उसे पीटती रही
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
बरेली. यूपी के बरेली में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. यहां एक विशेष समुदाय के लोगों ने मामूली एक्सीडेंट के बाद एक कार सवार हिंदू युवक को जमकर पीटा. युवक के बेहोश हो जाने के बाद भी पगलाई भीड़ उसे पीटती रही. युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वहीं इस मामले मे मोनिस, जावेद, साजिद ,अयूब, यूनुस, परवेज सहित 30 से 40 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने 147, 148, 149, 307,308 ,394, 427 धारा के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामलें मे हिंदू संगठनों ने थाने पहुचकर कार्रवाई की मांग की है. जबकि दूसरे समुदाय के लोगों ने कार एक्सीडेंट के द्वारा बाइक सवार को घायल करने की एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस ने इस मामले में 279, 377, 338 और 427 के तहत मामला दर्ज किया है. हिंदू संगठनों का कहना कि किसी भी हालत में कार्रवाई कराई जाएगी. अगर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन करेंगे.
सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो
बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र मे एक मुस्लिम युवक की मोटरसाइकिल से कार की साइड लग गई थी. साइड लगने के बाद उसने फोन करके 50 से ज्यादा युवकों को मौके पर बुला लिया और फिर कार सवार युवक को जमकर पीटते हुए मरणासन्न कर दिया. मुस्लिम बहुल करेली गांव से आए दर्जनों युवक बीच सड़क पर हैप्पी पटेल को घसीटकर पीटते रहे. सिर पर कई घातक वार किए गए. घटना की जानकारी होने पर बचाव में पहुंचे दो युवकों पर भी भीड़ ने हमला कर दिया. युवक की इतनी पिटाई की कि वह गई बेसुध हो गया और फिर उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस ने इस मामले में पिटाई करने वाले एक समुदाय के लोगों की तहरीर पर एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया है जबकि घायल हुए युवक के परिजनों की तहरीर पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है.
एसपी सिटी ने कही कार्रवाई की बात
फिलहाल वीडियो वायरल मे दिख रहा है कि कार सवार हैप्पी करेली की ओर से गुजर रहा था. तभी हैप्पी की कार साइड से युवक मोनिस की मोटर साइकिल से लग गये. इसके बाद मोनिस ने अपने दोस्त जावेद, साजिद, अयूब, यूनुस, परवेज आदि के साथ 30- 40 लड़कों को मौके पर बुला लिया. इसके बाद भीड़ ने हैप्पी को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया. युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इलाज शुरू हुआ. पूरा मामला 12 मई करीब 3:00 बजे का है. हिंदूवादी संगठन का कहना है कि जब हम सबका साथ सबका विकास को लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं तो एक विशेष समुदाय के लोग ऐसा नहीं होने देना चाहते. इस मामले में एसपी सिटी राहुल भाटी का कहना है वीडियो वायरल होने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है और जल्दी दोषियों की गिरफ्तारी वीडियो के आधार पर करते हुए कार्रवाई की जाएगी.
.
Tags: Bareilly news, Mob lynching, UP latest news
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 07:14 IST









