Free onion in khandwa people gather in large number machi loot why farmer did it

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रवीण सिंह तंवर

खंडवा. प्‍याज के बिना बेहतर और स्‍वादिष्‍ट भोजन की कल्‍पना नहीं की जा सकती है. आमतौर पर साल में एक वक्‍त ऐसा आता है जब प्‍याज की ऊंची कीमतें गृहणियों को खून के आंसू रुलाता है. फिलहाल माहौल इसके उलट है. प्‍याज की गिरती कीमतें किसान को रुला रही हैं. मंडी में प्‍याज 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. इससे लागत मूल्‍य निकाल पाना भी नामुमकिन हो रहा है. इससे निराश एक किसान ने प्‍याज बेचने से अच्‍छा उसे मुफ्त में बांटना बेहतर समझा. मुफ्त में प्‍याज मिलने की सूचना जिसे भी मिली वह उसे लेने के लिए दौड़ पड़ा. सड़क पर फ्री में प्‍याज लेने की लूट सी मच गई.

दरअसल, खंडवा में प्याज़ की गिरते दाम किसानों क़ो रुला रहे हैं. बम्पर आवक और पैदावार के बाद हालत यह है कि क़ृषि मंडी में प्याज़ बेचने आ रहे किसानो क़ो उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है. मजबूरी में एक किसान ने खंडवा के नगर निगम रोड पर फ्री में प्याज़ जनता क़ो बांट दिए. किसान घनश्याम पटेल ने कहा कि मंडी में 125 रुपये प्रति कट्टा मतलब लगभग 2 रुपये प्रति किलो का दाम मिल रहा था. इससे लागत भी नहीं निकल रही, इसलिए जनता क़ो फ्री मे प्याज़ बांट दिया. फ्री में प्याज़ लेने के लिए खंडवा की सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी, क्योंकि खुली मंडी में प्याज़ लगभग 10 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

MP : विधानसभा चुनाव से पहले 11 लाख किसानों को राहत, कृषि ऋण के ब्याज की राशि माफ

खंडवा मे प्याज़ के गिरते दामों से परेशान किसान फ्री में प्याज़ बांट रहे हैं. जिले की पंधाना तहसील के भेरूखेड़ा गांव के किसान घनश्याम पटेल प्याज़ की उपज बेचने खंडवा की थोक क़ृषि मंडी आए थे, लेकिन मंडी में ज़ब बोली शुरू हुई तो किसान की बेस्ट उपज के दाम भी 125 रुपये प्रति कट्टा लगाया गया. एक कट्टे में 60 किलो प्याज़ आता है.इस दाम में लागत भी नहीं निकल रही थी. घनश्‍याम गांव से 82 कट्टे प्याज़ लेकर खंडवा आए थे. दाम कम मिलने पर किसान घनश्याम ने प्याज़ बेचने के बजाय फ्री में बांटना सही समझा और नगर निगम रोड पर आवाज लगाकर 40 से 45 कट्टे प्याज़ निशुल्क बांट दिए.

किसान घनश्‍याम ने बताया की उसके पास खुद की सवा दो एकड़ जमीन है. पौने तीन एकड़ जमीन खोट (किराये) से लेकर प्याज़ लगाया था. 700 कट्टे प्याज़ का बम्पर उत्पादन हुआ. असमय बारिश और ओलावृष्टि से 250 बोरे प्याज़ खराब होने से खेत में ही फेंकना पड़ गया था. बाकी प्याज़ लेकर घर आये. वह बेस्‍ट क्‍वालिटी के प्‍याज बेचने मंडी पहुंचे थे. इसके बावजूद दाम कम मिला. एक एकड़ मे 70 से 80 हजार रुपये की लागत आती है. उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि या तो प्याज़ उपज का दाम उचित मिले या फिर उनके नुकसान की भरपाई की जाए.

Tags: Khandwa news, Madhya pradesh news, Onion Price, Onion Production

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें