मासिक शिवरात्रि पर करें चावल मिश्री का उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, दूर होंगी कई समस्याएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है.
इस दिन भगवान शिव को बेलपत्र, पुष्प, धूप, दीप और भोग चढ़ाने के बाद शिव मंत्रों का जाप करना फलदाई माना गया है.

Masik Shivratri Vrat Upay: हिंदू धर्म में भगवान शिव की आराधना करने वाले असंख्य लोग हैं. भगवान शिव की आराधना से सुख सौभाग्य और जीवन में वैभव प्राप्त किया जा सकता है. भोलेनाथ को सोमवार का दिन समर्पित किया गया है और हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है. इस बार 17 मई 2023 को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है. इस दिन भगवान शिव को बेलपत्र, पुष्प, धूप, दीप और भोग चढ़ाने के बाद शिव मंत्रों का जाप करना फलदाई माना गया है. मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन कुछ ऐसे विशेष उपाय हैं. जिनको करने से व्यक्ति को हर तरह की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र  कुमार शर्मा.

मासिक शिवरात्रि के उपाय

-घर परिवार की सुख-समृद्धि को बनाए रखने के लिए मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को दही में थोड़ा सा शहद डालकर भोग लगाना शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें – 365 दिन बाद सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, 5 जातकों की खुल सकती है किस्मत, जानें 12 राशियों पर असर

-भगवान शिव की पूजा करते समय भगवान के सामने हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम करें और दही में शहद डालकर भोग लगाएं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें.

-यदि आप किसी पुरानी बात से परेशान हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं. तो मासिक शिवरात्रि के दिन एक मुट्ठी में चावल लेकर उसे शिव मंदिर में चढ़ाएं और बाकी चावलों को किसी जरूरतमंद को दान करदें. ऐसा करने से आपको अपनी परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा.

– अगर कोई शत्रु आपको काफी दिनों से परेशान कर रहा है और आप उससे मुक्ति पाना चाहते हैं तो मासिक शिवरात्रि के दिन स्नानादि से निवृत्त होकर भगवान शिव के मंदिर में उनके सामने घी का दीपक जलाएं साथ ही शिव जी के मंत्र “ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ” का जाप करें ऐसा करने से जल्द ही आपको शत्रु से छुटकारा मिलेगा.

-हर व्यक्ति अपने घर परिवार में धन-धान्य और भौतिक सुखों की बढ़ोत्तरी चाहता है. यदि आप भी ऐसा चाहते हैं. तो मासिक शिवरात्रि के दिन प्रातः काल स्नानादि से निवृत्त होकर, अपने घर के आस-पास के शिव मंदिर में जल में गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. ऐसा करने से जल्द ही आपको भौतिक सुखों में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें – क्यों इतना शक्तिशाली था रावण? इस योग से हुआ प्रसिद्ध, ज्योतिषी से जानें दशानन की कुंडली

-यदि आपके ऊपर कर्ज चढ़ गया है और आप उसे उतारना चाहते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं, मासिक शिवरात्री के दिन शिव मंदिर में सवा किलो चावल का दान करें. इसके अलावा भगवान शिव को मिश्री का भोग लगाएं. इस उपाय से आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lord Shiva, Shivratri

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे