
आदित्य तिवारी/ भोपाल. मध्य प्रदेश में सूरज अपने तेवर दिखा रहा है. प्रदेश के कई शहरों जैसे मालवा, निमाड़, ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है. खरगोन में 46 डिग्री से अधिक तापमान रहा. वहीं, प्रदेश की राजधानी भोपाल में 43 डिग्री से अधिक तापमान है. बता दें कि शनिवार को तो राजस्थान और गुजरात से ज्यादा गर्म मध्य प्रदेश का खरगोन शहर रहा, जहां तापमान 46 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है.
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 16 से 20 मई के मध्य ग्वालियर, रीवा, चंबल के हिस्सों में बूंदाबांदी होने के साथ गरज चमक देखने को मिल सकती है. प्रदेश के बाकी हिस्सों पर बादल की चादर देखने को मिल सकती है, लेकिन तापमान हाई रहेगा.
रात को भी पारा हाई
मध्य प्रदेश के कई शहरों में दिन के साथ-साथ रात में भी पारा हाई रहने लगा है. रात के समय दमोह सबसे गर्म है. वहीं, प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी रात के समय गर्मी का एहसास हो रहा है. सोमवार रात 29 डिग्री तापमान के साथ दमोह सबसे गर्म रहा. नर्मदापुरम में 28.6 और छिंदवाड़ा में 27.6 डिग्री तापमान रात के समय रहा है. जबकि मध्य प्रदेश के मलाजखंड में सबसे कम 20.1 डिग्री तापमान रहा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 14:06 IST









