America: अमेरिकी शहर में एक युवक ने खुलेआम की गोलीबारी, 3 लोग मरे, 7 घायल…संदिग्ध की भी मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

संदिग्ध को जब तक पुलिस मार गिराती तब तक गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई.
इससे पहले 30 अप्रैल को भी ऐसी ही घटना में आरोपी ने 5 लोगों को गोली मार दी थी.
एक सर्वेक्षण बताता है कि अमेरिका की आबादी से ज्यादा यहां पर गन की संख्या है.

न्यू मेक्सिको:  अमेरिका में आजादी के ढाई सौ साल होने को हैं, लेकिन आज भी कोई सरकार गन कल्चर पर लगाम नहीं लगा पाई है. यही वजह है कि आए दिन खुले आम गोलीबारी करने की खबरें आती रहती हैं. कभी इसका निशाना स्कूल के बच्चे होते हैं तो कभी सड़क या मॉल में घूमती निर्दोष जनता. ऐसा ही एक घटनाक्रम उत्तरपश्चिमी न्यू मेक्सिको में सामने आया, जब एक 18 वर्षीय युवक ने खुले आम अंधाधुंध गोलीबारी करना शुरू कर दी. संदिग्ध को जब तक पुलिस मार गिराती तब तक गोलीबारी में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और दो पुलिस वालों सहित 7 लोग बुरी तरह से घायल हुए.

सुबह 11 बजे हुई गोलीबारी
युटा राज्य के करीब एक शहर है फर्मिंग्टन, जिसकी आबादी करीब 50,000 के लगभग होगी. यह राज्य सीमा क्षेत्र की तेल और प्राकृतिक गैस उद्योग की आपूर्ति लाइन है. यहां पर सुबह के करीब 11 बजे एक युवक ने इस घटना को अंजाम दिया. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित अधिकारी को आवासीय इलाके की सड़क पर एक व्यक्ति द्वारा ताबड़तोड़ गोलीबारी करने की खबर प्राप्त हुई. जब तक पुलिस ने उसका सामना किया तब तक 3 लोग मारे जा चुके थे. पुलिस अब मामले की जांच करने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें- ओवर स्पीड में रोका गया तो किया गजब, ड्राइविंग सीट पर अपने डॉग को बैठाया, पुलिस की तेज नजरों से फिर भी न बचा

3 लोगों की मौत और 7 लोग घायल
सेन जुआन क्षेत्रीय मेडिकल सेंटर में घायलों को भर्ती किया गया है जिसमें फर्मिंग्टन का एक पुलिस अधिकारी और एक राज्य पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. दोनों पुलिस अधिकारियों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. शहर के मेयर नेट डुकेट का कहना था कि दोनों अधिकारियों को गोली लगी थी लेकिन दोनों ही खतरे से बाहर हैं. जबकि इस घटना में 3 लोगों की जान चली गई है. घटना को लेकर एक चश्मदीद जोसेफ रोबलेडो का कहना था कि गोलियों की आवाज़ सुनकर उनकी पत्नी और 1 साल की बेटी लॉन्ड्री रूम में छिप गए थे. एक गोली बगैर किसी को घायल किए हुए उनकी बेटी के कमरे की खिड़की से आर पार निकल गई. अभी तक संदिग्ध और मृतकों की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है.

साल भर में 200 के करीब गोलीबारी की घटनाएं
एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अमेरिका में अब तक 200 के करीब गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं. जिसमें सामूहिक लोगों पर किसी व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. इससे पहले 30 अप्रैल को भी ऐसी ही एक घटना में आरोपी ने 5 लोगों को गोली मार दी थी जिसमें एक 9 साल का बच्चा भी शामिल था.

गन लॉबी का दबाव नहीं खत्म होने दे रहा है गन कल्चर
अमेरिका को आजाद हुए ढाई सौ साल होने को हैं लेकिन यहां पर गन कल्चर पर आज तक कोई सरकार लगाम नहीं लगा सकी है. बल्कि कई राष्ट्रपति और गवर्नर इसकी वकालत करते रहे हैं. इसके पीछे एक वजह उस गनलॉबी को भी माना जाता है जिसका इस व्यवसाय से तगड़ा मुनाफा होता है. 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 63 हज़ार के करीब लाइसेंसधारी गन डीलर हैं जिन्होंने इसी साल करीब 83 हजार करोड़ का व्यवसाय किया था.

” isDesktop=”true” id=”6211885″ >

आबादी से ज्यादा बंदूक
स्विट्जरलैंड की छोटे हथियारों से जुड़े एक सर्वेक्षण की रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका की आबादी से ज्यादा यहां पर गन की संख्या है. पूरी दुनिया की आबादी की 5 फीसद भागेदारी अमेरिका की है, जबकि दुनिया की कुल सिविलियन बंदूकों का 46 फीसद अकेले अमेरिका रखता है. यानी दुनिया में कुल 86 करोड़ बंदूकें बिकीं तो उसमें में 40 करोड़ का खरीददार अमेरिका था.

Tags: America News, Gun Fire

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें