कटहल देख ललचाया हाथी, फ‍िर दो पंजों पर खड़े होकर 20 फीट ऊपर से भी तोड़ लाया,IFS ने शेयर किया वीडियो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों के वीडियो अक्‍सर पोस्‍ट किए जाते हैं. इनमें कई ऐसे होते हैं जो हमें गुदगुदा जाते हैं. हंसने पर मजबूर कर देते हैं. और अगर वीडियो हाथी का हो तो फ‍िर कहना ही क्‍या. हाथी को देखना हमेशा ही आनंददायक होता है. उसकी हरकतें दिल छू लेने वाली होती हैं. आमतौर पर हाथी लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाते, इसल‍िए लोग उनके करीब जाना भी ज्‍यादा पसंद करते हैं. इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे.

भारतीय वन सेवा के अध‍िकारी सुशांत नंदा ने (IFS Susanta Nanda)ट्विटर पर यह वीडियो पोस्‍ट किया है. इसमें आप देख सकते हैं कि एक हाथी की नजर पेड़ पर लगे कटहल पर पड़ जाती है. वह ललचा जाता और उसे तोड़ने की जुगत में जुट जाता है. कटहल हाथी से करीब 15-20 फीट ऊपर था. ऐसे में कटहल तक पहुंच पाना गजराज के लिए आसान नहीं था. लेकिन उसने हार नहीं मानी. पहले कटहल तोड़ने के पेड़ पर चढ़ने की कोशिश की. फ‍िर लगा कि ऐसा करना ठीक नहीं, तो पीछे के दोनों पंजों पर खड़ा हो गया और सूंड उठाकर कटहल को तोड़ लाया.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें