
अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. आईपीएल 2023 के तहत आज शाम 7:30 बजे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होना है. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं. इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया गया. जिसमें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर दूसरे खिलाड़ियों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं.
इसी वीडियो में एक क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर को गले लगाते वक्त पूछता है कि उंगली में क्या हुआ. इसके अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि कुत्ते ने काट लिया है. इसके बाद साथी क्रिकेटर ने पूछा कब, तो उन्होंने कहा कि एक दिन पहले. इस वीडियो में उनका दर्द साफ नजर आ रहा है.
Author: Up Head Line
Views: 29









