गर्मी के मौसम में भी फट रही हैं एड़ियां? किचन में मौजूद 4 चीजों का करें इस्तेमाल, मिनटों में होंगी सॉफ्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Cracked Heels Home Remedies: केवल सर्दियों में ही नहीं बल्कि गर्मियों में भी एड़ियों का फटना बहुत ही आम बात है. जिसके चलते लोगों को तकलीफ का सामना तो करना ही पड़ता है, साथ ही फटी एड़ियां पैरों की खूबसूरती में भी दाग लगाने का काम करती हैं. जिसको सही करने के लिए लोग तरह-तरह की क्रैक क्रीम की मदद लेते हैं, जो कई बार फटी एड़ियों (Cracked heels) पर बेअसर साबित होती हैं. ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद ले सकते हैं.

01

मोम और तेल करें इस्तेमाल: फटी एड़ियों को सही करने और इनको कोमल बनाने के लिए सरसों के तेल और मोम का इस्तेमाल बेस्ट हो सकता है. इसके लिए आप आधा कप सरसों के तेल में दो बड़े चम्मच मोम मिक्स करके गुनगुना कर लें. फिर इन दोनों चीजों को अच्छी तरीके से फेंट कर ठंडा कर लें और शीशी में भरकर रख लें. रात में सोने से पहले इसको एड़ियों पर लगाएं और मोज़े पहन लें फिर सुबह साफ़ पानी से धो लें. (Image-Canva)

02

शहद आएगा काम: शहद का इस्तेमाल भी आप फटी एड़ियों को सॉफ्ट बनाने के लिए कर सकते हैं. शहद स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करता है. इसके लिए आधी बाल्टी पानी लेकर इसमें शहद मिक्स कर लें. फिर पंद्रह-बीस मिनट के लिए पैरों को बाल्टी में डालकर बैठें. इसके बाद पैरों को सुखाकर एड़ियों को धीरे-धीरे स्क्रब करें और साफ पानी से धो लें. (Image-Canva)

03

सेंधा नमक भी करेगा असर: सेंधा नमक भी एड़ियों की दरारों को मिटाने में असरदार है. इसके लिए आप किसी टब में गुनगुना पानी भर लें. फिर इसमें दो चम्मच सेंधा नमक मिक्स करें. फिर इस पानी में अपने पैरों को डुबोकर पंद्रह से बीस मिनट तक बैठें. इसके बाद किसी सूखे कपड़े से पैरों को पोंछ लें. कुछ ही दिन में आपकी एड़ियों की दरारें भरने लगेंगी साथ ही स्किन भी सॉफ्ट होने लगेगी. (Image-Canva)

04

ग्लिसरीन-नींबू लगाएं: क्रैक हील को सही करने के लिए आप ग्लिसरीन और नींबू की मदद भी ले सकते हैं. इसके लिए दो चम्मच ग्लिसरीन में दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इस पेस्ट को रोजाना रात को सोने से पहले एड़ियों पर अप्लाई करें. कुछ ही दिनों में आपकी एड़ियां एकदम सॉफ्ट और सुंदर दिखने लगेंगी. (Image-Canva)

05

एड़ियों को स्क्रब करें: एड़ियों को स्क्रब करने से भी एड़ियों का क्रैक ठीक होने लगता है. इसके लिए आप किसी बाल्टी में गुनगुना पानी लें और अपने पैरों को इसमें डाल कर पंद्रह मिनट के लिए बैठ जाएं. फिर पैरों को पानी से निकाल कर एड़ियों की अच्छी तरीके से स्क्रबिंग करें. इससे डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाएंगे और गंदगी भी साफ हो जाएगी. (Image-Canva)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें