अब विदेश नहीं भाग सकती माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज. माफिया अतीक अहमद की फरार चल रही पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ लुकआउट का नोटिस जारी हुआ है. लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद अब शाइस्ता परवीन विदेश नहीं भाग सकेगी. फिलहाल, पुलिस भी शाइस्ता परवीन की तलाश कर रही है.

दरअसल, उमेश पाल शूटआउट केस में आरोपी शाइस्ता परवीन पर 50 हज़ार रुपए का इनाम भी रखा गया है. शाइस्ता परवीन के साथ ही पांच -पांच लाख रुपए के इनामी शूटर साबिर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है. फिलहाल, लुकआउट नोटिस की सूचना देश के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बंदरगाहों को भेजी गई है. ऐसे में अब हवाई और जल मार्ग से शाइस्ता परवीन और उसके शूटर्स विदेश नहीं जा सकेंगे.

जानकारी के अनुसार, उमेश पाल शूटआउट केस की जांच कर रही प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता और दो अन्य साथियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कराया है. प्रयागराज के पुलिस कमिश्नरेट ने गृह मंत्रालय की गाइड लाइन का पालन करते हुए लुकआउट नोटिस जारी किया है. हालांकि पांच लाख रुपए के इनामी एक अन्य शूटर अरमान के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी होने की कोई खबर नहीं है.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

फिलहाल, शाइस्ता परवीन के साथ ही गुड्डू मुस्लिम और साबिर उमेश पाल शूटआउट केस में नामजद आरोपी हैं.  24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या की गई थी. घटना के बाद से ही शाइस्ता परवीन के साथ ही गुड्डू मुस्लिम और साबिर फरार चल रहे हैं. प्रयागराज पुलिस के पास पुख्ता जानकारी है कि शाइस्ता परवीन का पासपोर्ट बना हुआ है और वह विदेश भाग सकती है. हालांकि शूटर साबिर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम के पासपोर्ट के बारे में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है.

Tags: Atiq Ahmed, Atiq ahmed dead, Mafia Atiq Ahmed, Umesh yadav, UP police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें