नई दिल्ली. टीवी शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में अपरा मेहता (Apara Mehta) गुरु मां के रूप में लोगों को काफी पसंद आ रही है. वह इस शो लेकर खबरों में छाई हुई है. वह शो में अनुपमा यानी रुपाली गांगुली की डांस टीचर हैं. लेकिन क्या आपको पता है 62 साल की हो चुकीं अपरा मेहता की पर्सनल लाइफ भी सीरियल जैसे ट्विस्ट से भरी है. अगर आप नहीं जाते हैं तो आपको बता दें कि अपरा ने एक्टर दर्शन जरीवाला (Darshan Jariwala) से दो बार शादी की लेकिन अब दोनों अलग रहते हैं. दर्शन जरीवाला ‘क्या कूल हैं हम-3’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘एंटरटेनमेंट’ सहित 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. कई फिल्मों में उन्होंने पिता का रोल किया है.
13 अगस्त 1960 में जन्मीं अपरा ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है. वह एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू’ के फेमस हैं. इस शो में उन्होंने सावित्री विरानी का रोल निभाकर दर्शकों को बीच अपनी पहचान बनाई है. इसके बाद उन्होंने ‘सास बिना ससुराल’, ‘अदालत’, ‘बा बहू और बेबी’ और ‘स्वीटी वेड्स NRI’ जैसे कई शोज में भी काम किया. अपरा टीवी की बेहतरीन एक्ट्रेस में एक हैं.
अपरा की शादी
अपरा मेहता ने साल 1980 में दर्शन जरीवाला शादी की था. इस दौरान दर्शन 21 साल के थे जबकि अपरा 18 साल की थीं. दोनों बेहद जल्दबाजी में शादी रचाई थी. इनकी शादी में इनकी फैमिली मेंबर्स शामिल नहीं हो पाए थे. दिलचस्प बात ये भी है कि शादी के एक साल बाद यानी 1981 फिर दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई थी.

अब आप सोच रहे होंगे दोनों ने ऐसा क्यों किया तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कपल की फैमिली चाहती थी इनकी शादी एक बार फिर से धूमधाम से की जाए. इस वजह से दोनों की शादी का फंक्शन दोबारा हुआ था. उन दोनों ये शादी काफी ग्रैंड हुई थी. परिवार के साथ टीवी इंडस्ट्री के कई दिग्गज इस शादी में शामिल हुए थे.

पति से रहने लगीं अलग
दुख की बात ये है कि दो-दो बार शादी करने वाले अपरा मेहता-दर्शन जरीवाला एक साथ नहीं रहते. कपल की खूबसूरत शादी 2004 में टूट गई. हांलाकि इनका अबतक तलाक नहीं हुआ है. अलग-अलग रहते हैं, लेकिन दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं. इनकी शादी टूटने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया. बता दें कि दोनों की एक कुशाली नाम की बेटी भी है जो अपनी मां अपरा के साथ ही रहती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Anupama news, Anupamaa, Entertainemnt
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 08:13 IST









