अलवर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, जगह-जगह RPF के जवानों की हुई तैनाती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष पाठक/अलवर. अजमेर से दिल्ली के बीच चलने वाली राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस पर अलवर में मालाखेड़ा व महुआ स्टेशन के बीच पथराव की घटना हुई है. इस क्षेत्र में यह दूसरी घटना बताई जा रही है. पथराव की घटना को देखते हुए जगह-जगह आरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है. अजमेर से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार को मालाखेड़ा से महुआ स्टेशन के बीच हुई पत्थरबाजी की घटना से कोच नंबर C7 नंबर 30, 31 व 32 के कांच टूट गए. हालांकि, वंदे भारत ट्रेन में बैठे यात्रियों को कोई चोट नहीं आई. यात्रियों ने पत्थरबाजी की घटना को लेकर रेलवे स्टाफ को जानकारी दी.

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) शशि किरण ने बताया कि जहां वंदे भारत पर पथराव की घटना हुई वहां आरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है. सात दिन के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है. इस दौरान रेलवे की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी. पथराव की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे की ओर से सख्त कानून बनाया गया है.

आरपीएफ के जवान वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के दौरान पूर्व में हुई पत्थरबाजी की घटना स्थल पर मौजूद रहेंगे. यहां संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा व उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर से (अलवर)

बता दें कि, अजमेर से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के बाद इस ट्रेन पर लगभग 13 बार पत्थरबाजी के मामले सामने आ चुके हैं.

Tags: Alwar News, Indian Railways, Rajasthan news in hindi, Stone pelting, Vande bharat train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें