शिखा श्रेया/रांची. अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. सोना खरीदने का यह अच्छा मौका है, क्योंकि कीमत में लगातार तीसरे दिन स्थिरता देखी जा रही है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 16 मई को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 58,000 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 60,900 रुपए तय किए गए हैं. वहीं, चांदी प्रति किलो 78,500 रुपये के दर से बेची जाएगी.
सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया सोना व चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है. प्रति किलो चांदी की दर में आज स्थिरता देखी गई है. आज चांदी प्रति किलो 78,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल भी (सोमवार) शाम तक चांदी 78,500 रुपए की दर से बिक्री की गई है.
सोना के भाव स्थिर
मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट व 24 कैरेट सोने के भाव में कोई हलचल नहीं देखी गई है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 58,000 रुपए बिका. आज भी इसकी कीमत 58,000 रुपए तय की गई है. यानी दाम में कोई बदलाव नहीं आया है. वहीं, सोमवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 60,900 रुपए के भाव से लोगों ने खरीदा. आज इसकी कीमत 60,900 रुपए तय की गई है. यानी इसके भाव में कोई बदलाव नहीं है.
आपके शहर से (रांची)

ICSE 12th Result: रांची का सालोम 97.2% अंक लाकर बना टॉपर, बनना चाहता है डॉक्टर

ICSE 12th Result: रांची के अर्चित कंठ ने आर्ट्स में 97.7% लाकर किया टॉप, बनना चाहता है आईएएस

झारखंड: शादी से इनकार करने पर युवती को पीटा, मुंडन कराकर पंचायत में घुमाया

ICSE, ISC 2023 Topper: गुमला का हर्ष दसवीं बोर्ड में 95.6% अंक हासिल कर बना जिला टॉपर

Vat savitri 2023 : वट सावित्री पर बांस का है बड़ा महत्व, सत्यवान और सावित्री से चली आ रही है परंपरा

ICSE 12th Result: इंटर आर्ट्स में लड़कियों का दबदबा, छवि और आयुषी ने 96.75% के साथ किया जिला टॉप

Gumla News: जमीन विवाद में दंपती की टांगी से काटकर हत्या, चचेरा भाई ने दिया घटना को अंजाम

विवाह में मंडप का खास महत्व, लेकिन बैद्यनाथ मंदिर में बिना मंडप के होती है शादी, जानें वजह

50 हजार का लहंगा बस 3 हजार में, रांची का ये स्टोर रेंट पर देता है ब्राइडल लहंगे

बोकारो में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मृतक की 3 मई को हुई थी शादी

Jharkhand News:गर्मी की छुट्टियों के लिए भारतीय रेलवे का तोहफा, रांची से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन
इसलिए होते हैं बाजार भाव अधिक
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं, लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gold Prices Today, Ranchi news, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 07:44 IST









