दरभंगा-मुजफ्फरपुर रेल लाइन निर्माण का रास्ता साफ, बैठक में इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिनव कुमार/दरभंगा. दरभंगा-मुज़फ्फरपुर रेल लाइन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. मुजफ्फरपुर-दरभंगा (67 किलोमीटर) नई रेल लाइन के सर्वें के लिए 20 करोड़ रुपया आवंटित किया गया है. सकरी-हसनपुर रेल लाइन चालू करवाने का निर्देश वरीय अधिकारी को दिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए मधुबनी से सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि लहेरियासराय स्टेशन के भवनों का निर्माण स्थानीय बालू से करवाने की जांच करवाने के निर्देश के संबंध में रेलवे के वरीय अधिकारी के द्वारा बताया गया कि जांच की कार्रवाई चल रही है.

दरभंगा के जिलाधिकारी (डीएम) राजीव रौशन ने कहा कि दरभंगा रेलवे स्टेशन के सामने के हराही पोखर का सौंदर्यकरण नगर निगम के द्वारा किया जाना है. रेलवे के अधिकारी नगर निगम से समन्वय स्थापित कर कार्य योजना बनाएंगे, जिससे कि दोनों को पता रहे कि कहां से कार्य प्रारंभ करवाना है.

सीतामढ़ी, बाबू धाम मोतिहारी एवं दरभंगा रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास

आपके शहर से (दरभंगा)

बैठक में बताया गया कि सीतामढ़ी, बाबू धाम मोतिहारी एवं दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने हेतु चयन किया गया है. साथ ही, लहेरियासराय रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन बनाने हेतु अमृत भारत योजना के तहत लिया गया है. सांसद ने कहा कि दरभंगा के सभी रेलवे स्टेशन को सुव्यवस्थित किया जाए, साथ ही मैथिली में उद्घोषणा करायी जाए.

बैठक में मधुबनी के सांसद ने बताया गया कि गोपालपुर से आगे की गुमटी अकार्यरत रहता है, उसके स्थान पर गोपालपुर में उस गुमटी को शिफ्ट कर के ले आया जाए. जहां रेलवे लाइन पार करने में खतरे की आशंका बढ़ गई है. जाले के विधायक ने कहा कि छोटे-छोटे रेलवे स्टेशन पर कम्प्यूटरीकृत आरक्षण काउंटर बनाया जाए. बिजली हॉल्ट के समीप सड़क चौड़ीकरण करने की मांग की गयी. सांसद ने कहा कि सभी स्टेशनों पर शेड बनाया जाए, बैठने की व्यवस्था हो, अन्य जन सुविधा की व्यवस्था भी की जाए.

वंदे भारत ट्रेन का परिचालन के प्रस्ताव देने का निर्देश

पक्षी विहार को लेकर सकरी-हसनपुर रेल लाइन निर्माण कार्य बाधित रहने के संबंध में भी चर्चा की गई. सांसाद डॉ. अशोक कुमार यादव के द्वारा दरभंगा-सीतामढ़ी रूट में 11ः40 बजे पूर्वाह्न से 06ः00 बजे अपराह्न तक एक भी ट्रेन नहीं चलने की जानकारी दी गयी तथा पूर्वाह्न में चलने वाले एक ट्रेन का समय परिवर्त्तित कर अपराह्न 03ः00 बजे करने को कहा गया.

बैठक में जोगियारा स्टेशन पर मेल एक्सप्रेस की ठहराव की मांग की गई. सांसद के द्वारा वंदे भारत ट्रेन का परिचालन दरभंगा-पटना एवं दरभंगा से नई दिल्ली करवाने का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया.

Tags: Bihar News in hindi, Darbhanga news, Indian Railways, Vande bharat train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें