Weather Update: दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी, राजस्थान में डस्ट स्टार्म, नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश को लेकर IMD अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज आमतौर पर आकाश में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. 16 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 15 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक 16 मई को मेघालय, और असम और मेघालय में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (Rainfall) होने की संभावना है. वहीं अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में लू  (Heat Wave)    चलने की संभावना है. जबकि राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में धूलभरी आंधी (Dust Storm) आने की संभावना है.

Tags: Weather updates

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें