
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में मंगलवार (तड़के) को एक हॉस्टल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यह संख्या बढ़ सकती है. इस हादसे पर प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने दुख जताया है और उन्होंने सूचना दी है कि न्यूजीलैंड में चार मंजिला छात्रावास में देर रात आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने कहा है कि उन्हें मरने वालों की संख्या 10 से कम होने की उम्मीद है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Fire, New Zealand
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 05:51 IST









