डायबिटीज हो रहा है बेकाबू, 3 अनोखे सब्जियों में हर दिन किसी एक का करें सेवन, खून के कतरे-कतरे से निकल जाएगा ब्लड शुगर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Green Vegetables for Blood Reduce: हर सब्जियां हर मामले में सेहत के लिए अच्छी होती हैं. डायबिटीज खान-पान और लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी है. इसलिए ब्लड शुगर घटाने में हरी सब्जियां ही सबसे ज्यादा कारगर साबित होती है. लेकिन यह जानना जरूरी है कि डायबिटीज मरीजों के लिए कौन सी सब्जियां अच्छी है और कौन सी सब्जियां बुरी है. लाइवसाइंस की एक रिपोर्ट में कई एक्सपर्ट से सलाह के बाद कुछ सब्जियों को डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद कारगर माना गया है. सबसे अच्छी बात है कि ये सब्जियां बहुत कम कीमत में हर जगह उपलब्ध हो जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक एस्पैरगस, ग्रीन बींस, बैंगन, काली मिर्च, अजवाइन के पत्ते, मशरूम, फलीदार सब्जियां, खीरा आदि डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को घटाता है. इसलिए यदि इन सब्जियों में से किसी एक भी रोजाना सेवन कर लिया जाए तो यह डायबिटीज को कंट्रोल करता है.

01

ग्वारफली-ग्वारफली एक प्रकार का बींस है. यह हरी सब्जी है जो ब्लड शुगर को आसानी से कम करने में मददगार है. हेल्थसाइट के मुताबिक ग्वारफली में ग्लाइकोन्यूट्रेंट्स होता है शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है. Image: Canva

02

शतावरी-शतावरी को अंग्रेजी में एस्पैरागस कहते हैं. आयुर्वेद में शतावरी से कई बीमारियों का इलाज किया जाता है. लाइवसाइंस के एक रिसर्च पेपर में डॉ. तारीक महमूद ने बताया है कि शतावरी की सब्जी ब्लड शुगर को डाउन के लिए बेहद कारगर है. Image:Canva

03

अजवाइन के पत्ते या सेलेरी-अजवाइन के बीज पेट संबंधित समस्याओं से निजात दिलाने के लिए रामबाण है लेकिन लाइवसाइंस की रिपोर्ट के मुताबिक अजवाइन के पत्ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बहुत मददगार है. इसके पत्ते धनिया के पत्ते की तरह ही होते हैं. अजवाइन के पत्ते में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, सोडियम, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं.Image: Canva

04

मशरूम-लाइवसाइंस की रिपोर्ट के मुताबिक मशरूम डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है. मशरूम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है. इसके अलावा इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन को नेचुरली उत्पादन में मदद करते हैं.Image: Canva

05

फलीदार सब्जियां-फलीदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में डायट्री फाइबर पाया जाता है जो शुगर का अवशोषण देरी से करता है जिसके कारण अचानक खून में शुगर की मात्रा नहीं बढ़ती है. इसके साथ ही फलीदार सब्जियों में कई तरह के अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो नेचुरली इंसुलिन के उत्पादन में मदद करते हैं.Image: Canva

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें