55 लीगल केस, घर पर लेनदारों की भीड़, 90 के दशक में इस बुरे दौर से गुजरे थे अमिताभ, 1 फिल्म ने संवार दी जिंदगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स के लिए नब्बे का दशक बेहद खास रहा है. इस दौर में कई स्टार ऐसे हुए जिन्होंने स्टारडम का स्वाद चखा और अभी तक इसे एन्जॉय कर रहे हैं. जबकि कुछ पर्दे से क्या लाइमलाइट से गायब हो गए हैं. इस दौर में एक्टर्स-एक्ट्रेसेज ने कई उतार-चढ़ाव देखा. यह दौर बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के लिए बहुत बुरा रहा. इस दौर में वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और उनके दरवाजे पर लेनदारों का आना-जाना बढ़ गया था. उनपर 90 करोड़ रुपए का कर्जा हो गया था.

अमिताभ बचन (Amitabh Bachchan Company) की कंपनी 1990 के दशक में दिवालिया हो गई थी. एक पुराने इंटरव्यू में बिग बी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि उन पर 90 करोड़ रुपये का कर्ज था. इतना ही नहीं, उनका अपना घर भी कुर्क किया गया था. उन्होंने कहा, “सारी प्रॉपर्टी कुर्क की गई थी. क्योंकि मैं कंपनी के पर्सनल गारंटी थे, जो पर्सनल गारंटर के तौर पर आपको ही भुगतान करने के लिए जिम्मेदार होते हैं. मुझे 90 करोड़ रुपए का भुगतान करना था.”

दिग्गज एक्टर की गुस्ताखी नहीं हुई बर्दाश्त, और धर्मेंद्र ने पकड़ ली कॉलर, मीना कुमारी ने कराया मेल जोल

अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनके खिलाफ 55 लीगल केस थे और हर दिन दरवाजे पर लेनदार आते थे. यह उनके लिए बहुत ही शर्मनाक और अपमानजनक था. उन्होंने कहा कि जो लोग पहले उनकी कंपनी से जुड़ने के लिए बहुत एक्साइटेड थे, उनका व्यवहार अचानक से बदल गया वे दुश्मन की तरह हो गए, बहुत अपमानजनक और असभ्य हो गए. कुल मिलाकर बहुत अच्छी इमेज नहीं थी.

दूरदर्शन और अन्य फाइनेंस कंपनियों का था अमिताभ बच्चन पर कर्जा

अमिताभ बच्चन ने अपने कर्ज के बारे में कहा, “लेनदारों में से कुछ प्रसार भारती, दूरदर्शन जैसे सरकारी संस्थान थे, कुछ बैंक, फाइनेंस संस्थान, पर्सनल लोन वाले कर्जे थे. इसके अलावा कुछ की गलती से मैंने और जया ने व्यक्तिगत रूप से गारंटी दी थी.” उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें आर्थिक रूप से सलाह नहीं दी गई थी और कहा गया था कि कुछ भी नहीं होगा, यही कारण है कि उन्होंने कुछ पर्सनल गारंटी पर साइन किए और गारंटर बने थे.

amitabh bachchan Mohabbatein

फिल्म ‘मोहब्बतें’ के एक सीन में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

ऐसे ट्रैक पर आई अमिताभ बच्चन की जिंदगी

अमिताभ बच्चन को इस तूफान से उनके दोस्त और डायरेक्टर यश चोपड़ा ने निकाला. यश चोपड़ा ने अमिताभ को मोहब्बतें का ऑफर दिया और फिल्म सुपरहिट हुई. इसके बाद उनके पास काम भी मिलने लगे. इस बीच, अमिताभ ने कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट और प्रोड्यूस करना शुरू किया. इसने उनके करियर और लाइफ को ट्रैक पर ला दिया.

Tags: Amitabh bachchan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें