भारतीय व्यंजनों की विविधता के लिए 2023 शाइनिंग होगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. भारत ने दुनिया भर में प्रभावशाली स्थिति हासिल कर ली है. चाहे वह जी-20 शिखर सम्मेलन हो, तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था की क्षमता हो, जलवायु परिवर्तन की समस्या के समाधान के लिए चलाए गए वैश्विक कार्यक्रम हो या 2023 को इंटरनेशनल मिलेट ईयर घोषित किया जाना हो. गोदरेज फूड ट्रेंड्स रिपोर्ट के छठे संस्करण के अनुसार भारत 2023 में एटलस ऑफ फूड के रूप में पहचाने जाने के लिए तैयार है. द गोदरेज फूड ट्रेंड्स 2023-इंडिया -एन एटलस ऑफ फ्लेवर्स का छठा संस्करण गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और चीफ ब्रैंड ऑफिसर तान्या दुबाश ने रिलीज किया.

गोदरेज फूड ट्रेंड्स रिपोर्ट 2023 में 350 से अधिक थॉट लीडर्स एक साथ आए हैं जिनमें सेलिब्रिटी शेफ, होम शेफ, प्रोफेशनल शेफ, फूड ब्लॉगर, हेल्‍थ प्रोफेशनल, मीडिया कर्मी, मिक्सोलॉजिस्ट, न्यूट्रिशनिस्ट, रेस्तरां मालिक, वाइन वेटर्स, किसानों समेत पाक क्षेत्र के अन्य दिग्गजों के विचार पेश किए गए हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र की विशेषज्ञता के बारे में विस्तार से बताया है.

रिपोर्ट में पैनल ने यह भविष्यवाणी की है कि 2023 में भारतीय खान-पान की विविधता और तरह-तरह के हैरत में डाल देने वाली सामग्री से बने पकवानों में दुनिया भर के लोगों की अभूतपूर्व ढंग से दिलचस्पी बढ़ेगी. तान्या दुबाश ने कहा कि ये फूड इंडस्ट्री के लिए काफी बेहतरीन समय है. यह साबित हो चुका है कि महामारी के बाद समूची फूड इंडस्ट्री के परिवेश और उपभोक्ता की खाने-पीने की आदतों और तरीकों में काफी बदलाव आया है. परफेक्ट बाइट कंसल्टिंग की प्रबंध निदेशक और गोदरेज फूड ट्रेंड्स रिपोर्ट की क्यूरेटिंग एडिटर रुनिशा मुनषॉ घिलिडियाल ने कहा कि दुनिया में भारत को खाने-पीने के खजाने के रूप में देखा जा रहा है. रिपोर्ट का 2023 संस्करण उपभोक्ताओं को ट्रेंड में चल रहे फूड आटइम्स की जानकारी देगा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें