365 दिन बाद सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, 5 जातकों की खुल सकती है किस्मत, जानें 12 राशियों पर असर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

र्य का गोचर धनु राशि वालों को अप्रत्याशित परिणाम देगा.
तुला राशि वालों को भी सूर्य के इस गोचर का मिलाजुला प्रभाव प्राप्त होगा.

Surya Rashi Parivartan 2023 : ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है. सूर्य ने 15 मई 2023 को वृषभ राशि में गोचर किया है. सूर्य देव का ये गोचर 1 साल बाद इस राशि में हुआ है. सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा. ये गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है. तो कुछ राशि के जातकों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है. सूर्य के राशि परिवर्तन से सूर्य का संबंध बुध, राहु और बृहस्पति से भंग हो गया है. जिसके कारण आम जीवन में स्थितियों में सुधार आएगा. विवाह और करियर जैसे मामलों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा. कुंडली में सूर्य मजबूत होने पर व्यक्ति उच्च पद और मान-सम्मान की प्राप्ति करता है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं सूर्य का ये गोचर राशियों पर कैसा प्रभाव छोड़ने वाला है.

सूर्य के राशि परिवर्तन का विश्व पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का गोचर पूरी दुनिया पर प्रभाव डालने वाला है. सूर्य के इस गोचर से आगजनी की घटना है और वायुयान दुर्घटनाएं घटेंगी. युद्ध की स्थिति विकराल हो सकती है. लोगों की सेहत में समस्याएं आ सकती हैं. रोगों के मामलों में वृद्धि होना संभव है. राजनीतिक रूप से देखा जाए तो इस समय बड़े बदलाव हो सकते हैं. वाहन चलाने और आग के कार्य में सावधानी रखने की जरूरत है. सूर्य का वृषभ राशि में गोचर करने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ नए आविष्कार और शोध हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें – क्या है लाल जोड़े का रहस्य, क्यों शादी में दुल्हन पहनती है सिर्फ इस रंग का लहंगा, जानें धार्मिक महत्व

सूर्य के गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि – सूर्य का गोचर मेष राशि के द्वितीय भाव में होने जा रहा है. ऐसे में मेष राशि वालों को कार्य, व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी. स्वास्थ्य संबंधित समस्या आ सकती हैं. संतान के संबंध में परेशानी पैदा होगी. पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद हल होंगे. आपकी आर्थिक उन्नति होना निश्चित है.

वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों को सूर्य के इस गोचर से अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त होंगे. वृषभ राशि वालों को शारीरिक पीड़ा हो सकती है. केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में यदि कोई काम लंबित हैं. तो वह संपन्न होंगे. किसी भी तरह की सरकारी सेवा के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं. तो यह अनुकूल समय है. शादी विवाह संबंधित बातों में थोड़ा वक्त लग सकता है.

मिथुन राशि – सूर्य का गोचर मिथुन राशि के बारहवें भाव में होने जा रहा है, इसलिए मिथुन राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. मिथुन राशि वाले कितनी भी मेहनत कर लें, उन्हें उसका पूर्ण परिणाम नहीं मिल पाएगा. परिवार के बड़े लोगों, भाइयों से संबंध विच्छेद हो सकता है. यात्रा सावधानीपूर्वक करें. विदेशी कंपनियों में नौकरी करने की सोच रहे हैं. तो आपके द्वारा किया गया प्रयास सफल होगा.

कर्क राशि – सूर्य का ये गोचर कर्क राशि के एकादश भाव में होने जा रहा है. कर्क राशि वालों को सूर्य ग्रह का गोचर बेहतर सफलता दिलाएगा. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. आपके किए गए कार्यों की सराहना होगी. उच्च अधिकारियों से आपके संबंध मजबूत होंगे. विद्यार्थी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए प्रयास करने होंगे.

सिंह राशि – सूर्य का गोचर सिंह राशि के दसवें भाव में होने जा रहा है. ऐसे में सूर्य आपके कार्य, व्यापार में उन्नति प्रदान करेंगे. आप किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हैं. तो यह आपके लिए अच्छा होगा. माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी. जमीन जायदाद से संबंधित मामले हल होंगे. यदि वाहन खरीदना चाह रहे हैं, तो ये अनुकूल समय है.

कन्या राशि – सूर्य का ये गोचर कन्या राशि के नवम भाव में होने जा रहा है. कन्या राशि वालों को इसका मिलाजुला फल प्राप्त होगा. धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. अनाथालय और धर्म ट्रस्टों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, और दान पुण्य करेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं. वैवाहिक वार्ताएं भी सफल होंगी.

तुला राशि – तुला राशि के अष्टम भाव में सूर्य का गोचर होने जा रहा है. तुला राशि वालों को भी सूर्य के इस गोचर का मिलाजुला प्रभाव प्राप्त होगा. आपको इस दौरान आय संबंधी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे. दवाओं के रिएक्शन से बचें. आपके कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ षड्यंत्र हो सकता है. बेहतर रहेगा अपना कार्य संपन्न कर सीधे घर आ जाएं. पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद हल होंगे.

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के सातवें भाव में सूर्य का गोचर होने जा रहा है. वृश्चिक राशि वालों को सूर्य का गोचर पद और गरिमा में वृद्धि करवाएगा. किंतु दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है. आपस में वैचारिक मतभेद ना बढ़ने दें. ससुराल पक्ष से भी माहौल तनावपूर्ण हो सकता है. पार्टनरशिप में व्यापार करने से बचें.

धनु राशि – धनु राशि के छठे भाव में सूर्य का यह गोचर होने जा रहा है. सूर्य का गोचर धनु राशि वालों को अप्रत्याशित परिणाम देगा. यदि किसी काम के लिए कई दिनों से रुके हुए थे, तो वह कार्य संपन्न होगा. सरकारी नौकरी करने के लिए आवेदन देना चाह रहे हैं. तो यह अनुकूल समय है. कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है. यात्रा सावधानीपूर्वक करें.

मकर राशि – मकर राशि के पांचवे भाव में सूर्य का गोचर होने जा रहा है. सूर्य का गोचर शोध परक और आविष्कार में लगे हुए विद्यार्थियों के लिए शुभ साबित होगा. कार्य के दौरान आपको कुछ जगहों पर तनाव या मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है. कार्य व्यापार में उन्नति होगी आय के साधन बढ़ेंगे. परिवार में बड़े भाइयों के साथ अपने संबंध ना बिगड़ने दें. प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता आएगी.

कुंभ राशि – कुंभ राशि के चौथे भाव में सूर्य का गोचर होने जा रहा है. सूर्य का यह गोचर कुंभ राशि वालों में पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का कारण बन सकता है. संबंधियों से अप्रिय समाचार मिल सकता है. कार्य व्यापार की दृष्टि से समय थोड़ा बेहतर है. माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतन रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे.

यह भी पढ़ें – क्या है मंगल दोष, क्यों होती है विवाह में देरी, पहचानें लक्षण और अपनाएं ज्योतिषी उपाय

मीन राशि – सूर्य का यह गोचर मीन राशि वालों के तृतीय भाव में होने जा रहा है. सूर्य का गोचर आपको सफलता दिलाएगा. धर्म और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, आपके द्वारा लिए गए निर्णय और कार्यों की सराहना की जाएगी. परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद ना बढ़ने दे. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें