Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वाले दुश्मनों को मात देंगे, कुंभ और मीन राशि वाले वाणी पर संयम रखें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 16 May 2023)

आज आप रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे. नए काम के आरंभ के लिए तैयार रहें. सफलता मिलेगी. आपके सभी काम सफल रहेंगे. व्यापार-धंधे में लाभ होगा. शेयर-सट्टे में लगाए हुए पैसे का लाभ दिलवाएंगे. मित्रों, स्वजनों और भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा. मन की उलझन हल होगी. विद्यार्थियों को सिद्धि हासिल होगी.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 16 May 2023)

मन में दुविधाएं होने से आप कोई ठोस निर्णय पर नहीं पहुंच सकेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय न लें. वाणी पर संयम नहीं रहने से पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है. धार्मिक काम के पीछे खर्च होगा. स्वास्थ्य खराब होगा. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. नकारात्मक विचार को दूर करें.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 16 May 2023)

आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा. घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा. नए काम का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है. सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी. उनके साथ बाहर भोजन करने या घूमने जाने का मौका मिलेगा. यात्रा की संभावना है. तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें