
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 16 May 2023)
शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के अवसर आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे. विदेश से शुभ समाचार मिलेगा. धार्मिक काम, देवदर्शन और धार्मिक यात्रा से आनंद मिलेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत कर सकेंगे. विदेश जाने के इच्छुक लोग और नौकरीपेशा वालों को भी लाभ मिलने की संभावना है.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 16 May 2023)
आपका दिन मध्यम फलदायी है. निर्धारित कामों पर ध्यान दें. धार्मिक एवं मांगलिक कामों में आज का दिन गुजरेगा. धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है. आज आप थोड़े गुस्से में रहेंगे. जिस वजह से मानसिक अशांति रहेगी. संतान की तरफ से भी चिंतित रहेंगे. व्यवसाय में बाधा हो सकती है. विदेश में रहने वाले स्वजनों से समाचार मिलेंगे.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 16 May 2023)
सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा. नए कपड़े और आभूषण खरीदने में आपकी रुचि हो सकती है. वाहन सुख प्राप्त होगा. भागीदारों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे. पति-पत्नी के बीच घनिष्ठता बढे़गी. संतान से अच्छे संबंध बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को लाभ हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 01:20 IST









