झारखंड: शादी से इनकार करने पर युवती को पीटा, मुंडन कराकर पंचायत में घुमाया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेदिनीनगर (झारखंड). झारखंड के पलामू जिले में 19 वर्षीय युवती को कथित तौर पर पीटा गया, उसके बाल काट दिए गए और फिर ग्राम पंचायत सदस्यों के आदेश पर उसे गांव में घुमाया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. युवती ने शादी करने से कथित तौर पर इनकार कर दिया था. पुलिस ने बताया कि यह घटना प्रदेश की राजधानी रांची से करीब 185 किलोमीटर दूर एक गांव में रविवार को हुई.

गौरव ने कहा कि गांव वालों के बयान के मुताबिक युवती की शादी 20 अप्रैल को होनी थी, लेकिन जब दूल्हा उस दिन उसके गांव पहुंचा तो उसने शादी से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘इसके बाद, वह 20 दिनों तक गायब रही और रविवार को लौटी. लड़की जब घर लौटी तो गांव वाले नाराज हो गए. पंचायत बैठी पंचायत में यह आदेश दिया गया कि लड़की के बाल हटा दिए जाएं और उसे पूरी पंचायत में घुमाया जाए. इसके बाद लड़की को गांव के बाहर एक जंगल में छोड़ दिया गया. गांव वाले लगातार उसके प्रेम संबंध के सवाल पूछते रहे, तरह – तरह का लांछन लगाया.

ये भी पढ़ें- Karnataka CM Race: कर्नाटक में नए सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार, शिवकुमार बोले- ‘वफादारी के बदले वफादारी मिलेगी’

पुलिस अधिकारी के अनुसार, पंचायत सदस्यों के फैसले के आधार पर उसके बाल काट दिए गए और उसकी पिटाई की गई तथा गांव में उसे घुमाया गया. पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद लड़की को पाटन तरहसी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके से बरामद किया गया. लड़की एक पेड़ के नीचे बैठी रो रही थी. पाटन थाना के प्रभारी गुलशन गौरव ने कहा कि पंचायत के तीन सदस्यों और पीड़िता की एक रिश्तेदार सहित चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि पीड़िता का मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Tags: Jharkhand news, Palamu news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें