मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में सड़क पर चल रही कार में अचानक आग लग गई, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार दंपति ने कूदकर अपनी जान बचा ली. मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है. कार मालिक ने बीएसएल पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. यह हादसा सोमवार सुबह पेश आया.
जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के पुराना बाजार निवासी 62 वर्षीय विनोद कपूर अपनी पत्नी माधवी कपूर के साथ नेरचौक की ओर जा रहे थे, लेकिन जीरोचौक पहुंचने से पहले ही कार से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ. उसी दौरान उन्होंने गाड़ी को साइड में खड़ा कर तुरंत गाड़ी से बहार निकल गए. इससे पहले पति-पत्नी कुछ कर पाते कार धू-धू जल गई. थोड़ी ही देर में आग की लपटें आसमान छूने लगी, तुरंत स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की टीम को सूचित किया.
मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी. कार मालिक विनोद कपूर ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ पुराना बाजार से नेरचौक की तरफ जा रहे थे, लेकिन अचानक कार में आग लग गई. उन्होंने आरोप लगाया कि दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए 30 से 45 मिनट देरी से पहुंचे जिस कारण कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई.
आपके शहर से (मंडी)

हैवी ड्राइवर! एक टायर हवा में दूसरा…ऐसे कौन कार पार्क करता है भई, देखें-वायरल तस्वीर

Shimla Mayor Elections: CM सुक्खू के बचपन के दोस्त ‘गुड्डू’ बने शिमला के नए मेयर, उमा कौशल डिप्टी मेयर

पिता रिटायर्ड प्रिंसिपल, बहन डॉक्टर, हिमाचल की नैन्सी ने पास की AIIMS परीक्षा, जम्मू में मिली तैनाती

HPBOSE 10th 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, इस तारीख तक आएंगे नतीजे

हिमाचल में HRTC की नाइट सर्विस आज से बंद, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली से रात को नहीं चलेंगी बसें

PICS: स्टार भारतीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी ने की शादी, डॉक्टर सौरभ शर्मा संग लिए 7 फेरे

हिमाचल के योल में बड़ा हादसा, कैंटर खाई में गिरा, पति-पत्नी औऱ बेटी सहित 5 लोगों की मौत

TET 2023 Registration: HPBOSE ने शुरू किया TET 2023 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस, इस Direct Link से करें अप्लाई

What’s App पर महिला मल्टी टास्क वर्कर को लगातार अश्लील मैसेज भेज रहा था कला अध्यापक, धर्मपुर थाने में FIR

Board Result 2023 Date: इन राज्यों का बोर्ड रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

PHOTOS: कर्नाटक चुनाव रिजल्ट के बीच प्रियंका गांधी पहुंचीं ‘बजरंग बली के दरबार’, जाखू मंदिर में की पूजा, देखें
कार मालिक के आरोप निराधार
दमकल विभाग के अधिकारी दिनेश सागर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है और कहा कि कार मालिक द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Car Fire On Road, Himachal news, Mandi City, Shimla News Today
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 14:58 IST








