कौन हैं सांसद अमरेश कुमार सिंह, जिन्‍होंने बोलने का मौका नहीं मिला तो संसद में उतार दिए कपड़े?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नेपाल की संसद के इतिहास में पिछले सप्‍ताह पहली बार एक सांसद ने बहुत ही अजीब तरीके से विरोध जताया. दरअसल, नेपाल में निर्दलीय सांसद अमरेश कुमार सिंह को संसद में बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा था. इस पर वह गुस्‍सा गए और संसद भवन में कार्यवाही के दौरान कपड़े उतारने लगे. उन्‍होंने सदन में अपनी शर्ट और बनियान उतार दी. इस पर प्रतिनिधि सभा के अध्‍यक्ष देवराज घिमिरे ने सांसद अमरेश सिंह को सख्‍त चेतावनी दी. उन्‍होंने कहा कि अगली बैठक में अगर आपने विनम्र व्‍यवहार नहीं किया तो आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इससे पहले सांसद अमरेश कुमार सिंह ने सदन में कहा कि मैं भ्रष्‍टाचार पर बोलना चाहता हूं. मैं भ्रष्‍टाचार के खिलाफ बोलने के लिए शहीद भी होने को तैयार हूं. इस पर प्रतिनिधि सभा के अध्‍यक्ष घिमिरे ने कहा कि आपको संसदीय मर्यादा का ध्‍यान रखना चाहिए. इस पर सांसद सिंह अपनी बात कहने के लिए समय दिए जाने की मांग पर अड़े रहे. वह घिमिरे की कोई बात या आग्रह सुनने को तैयार नहीं हुए. इसी गहमागहमी के बीच अचानक उन्‍होंने कपड़े उतारने शुरू कर दिए. उनकी इस हरकत पर बाकी सांसदों ने सांसद अमरेश की मेडिकल जांच कराने की मांग की.

ये भी पढ़ें – Karnataka Election Result Analysis: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार के क्‍या हैं मायने?

Tags: Maoists, Naxalism, Nepal, Parliament news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें