‘जंजीर’ के प्रीमियर पर क्यों रोये अमिताभ बच्चन? आंखों की नमी देख बोले थे डायरेक्टर- फिल्म रिलीज होने दो, फिर…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबईः अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘सात हिंदुस्तानी’ (Saat Hindustani) से की थी, लेकिन ये फिल्म उन्हें वो मुकाम नहीं दे पाई जिसकी उन्हें उम्मीद थी. बिग बी को इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम पर लाकर जिस फिल्म ने खड़ा किया, वो थी जंजीर (Zanjeer Movie). इसी फिल्म के बाद से बिग बी की किस्मत ने पलटी मारी और वह बन गए बॉलीवुड के ‘शहंशाह.’ इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन की फैंस के बीच ‘एंग्री यंगमैन’ वाली इमेज बना दी थी. लेकिन, क्या आप जानते हैं इस फिल्म के प्रीमियर से पहले अमिताभ बच्चन इतने इमोशनल हो गए थे कि उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. यही नहीं, फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश मेहरा ने भी अमिताभ बच्चन के आंखों की नमी देख ली थी. तो क्या वजह थी इसकी, चलिए आपको बताते हैं.

दरअसल, ‘जंजीर’ से पहले अमिताभ बच्चन की कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन, ओम प्रकाश, अजीत खान और प्राण जैसे स्टार भी थे और उन दिनों प्राण, अमिताभ बच्चन से बड़े स्टार थे. ऐसे में जब जंजीर बनकर तैयार हुई, अमिताभ बच्चन से ज्यादा प्राण के चर्चे थे. और तो और साउथ के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने थियेटर मालिकों को जंजीर यह बताकर बेची थी कि ये प्राण की फिल्म है.

ऐसे में जब कोलकाता में एक इवेंट ऑर्गनाइज किया गया तो इवेंट में पूरा थियेटर प्राण के नाम से गूंज उठा. किसी ने अमिताभ का नाम तक नहीं लिया, ये देखकर अमिताभ बच्चन टूट गए. कहते हैं, ये सब देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उनकी आंखों में आंसू आ गए. डायरेक्टर प्रकाश मेहरा ने जब उस रात अमिताभ की आंखों की नमी देखी, उन्होंने बिग बी के कंधे पर हाथ रखा और कहा फिल्म रिलीज होने दो, ये प्राण करने वाले जो लोग हैं, अमिताभ-अमिताभ ना करें तो बताना. जब फिल्म रिलीज हुई तो हर पूरी लाइमलाइट अमिताभ लूट ले गए, हर तरफ बस अमिताभ बच्चन ही अमिताभ बच्चन थे. या कह सकते हैं कि स्टार अमिताभ बच्चन का जन्म जंजीर से ही हुआ था.

बता दें, सात हिंदुस्तानी के बाद अमिताभ बच्चन की कई फिल्में फ्लॉप हो रही थीं. आलम ये था कि कोई भी निर्माता-निर्देशक अभिनेता पर दांव लगाने को तैयार नहीं थे, क्योंकि जंजीर से पहले उनकी करीब 16 फिल्में आईं और कोई भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद जब बिग बी को जंजीर ऑफर हुई तो मानो फिल्म ने उनकी किस्मत खोल दी. इस फिल्म ने ना सिर्फ इंडस्ट्री में उनके लिए वापसी के दरवाजे खोले, उन्हें इंडस्ट्री का एंग्री यंग मैन और सुपरस्टार भी बना दिया. अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक बनाने में इस फिल्म का बहुत बड़ा योगदान है.

Tags: Amitabh bachchan, Bollywood, Entertainment

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें