UP Nikay Election Results: यूपी निकाय चुनाव में ‘आप’ ने जीती 3 सीटें, CM अरविंद केजरीवाल बोले-भविष्य AAP का ही है

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 2023 (UP Nikay Chunav 2023) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपना खाता खोला है. नगर पंचायत सराय अकिल के वार्ड-6 में आम आदमी पार्टी के रोशन लाल ने 420 वोटों से जीत दर्ज की. इसके अलावा, दो और नगर पंचायत सीटों पर आप के प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है. मंझनपुर और भरवारी नगर पालिका, 8 नगर पंचायत सहित 153 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने अपने भाग्य को आजमाया था. यूपी से आप सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बताया कि 3 आप प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. वहीं, एक अन्य ने भी आप को समर्थन दिया है.

सांसद संजय सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी कांग्रेस से आगे रही है. यूपी में आम आदमी पार्टी ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर 3 और 1 समर्थित सहित कुल 4 सीटें जीती हैं. इसके अलावा, 7 नगर पंचायत चेयरमैन की हमने जीती हैं. भारी संख्या में पार्षद और सभासद जीते हैं.

यूपी निकाय चुनाव में आम आदमी के प्रत्याशियों को भी जीत मिली है. केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

दिल्ली के सीएम अरविंदर केजरीवाल ने भी यूपी निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर खुशी जताई और ट्वीटर पर लिखा कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले AAP के सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई. आम आदमी पार्टी पर अब देश के हर हिस्से में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है. ये अच्छी बात है कि जनता अब धीरे-धीरे काम की राजनीति की तरफ़ बढ़ रही है. भविष्य AAP का ही है.

गौरतलब है कि निकाय चुनावों में बीजेपी ने परचम लहराया है. नगर निगम की 17 की 17 सीटें भाजपा की झोली में गिरी हैं. इसके अलावा, नगर पंचायत और पालिका चुनावों में भी बीजेपीने शानदार जीत हासिल की है.

Tags: AAP, UP elections, Uttar Pradesh Elections

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें