MS Dhoni IPL से संन्यास लेंगे या नहीं? CSK CEO ने दिया अपडेट, जानकर हर कोई चौंक जाएगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

क्या महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेंगे?
सीएसके के सीईओ ने इसे लेकर दी बड़ी जानकारी

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से संन्यास लेंगे या नहीं? इस वक्त सबसे ज्यादा इसी बात की चर्चा है. एक दिन पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने साथी खिलाड़ियों के साथ टीम के होम ग्राउंड चेपॉक में चक्कर लगाए. फैंस को ऑटोग्राफ की टी शर्ट, बॉल और काफी सारी चीजें बांटी. ये इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का घऱ पर आखिरी मुकाबला था. जिस तरह से धोनी ने मैच के बाद मैदान में चक्कर लगाए, उससे ये लगा कि माही का ये आखिरी आईपीएल है और वो संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. लेकिन, धोनी अक्सर अपने फैसलों से चौंकाते हैं. इसलिए फिलहाल, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

अब चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी कुछ ऐसा कहा है, जिसने धोनी के संन्यास के सवाल को और उलझा दिया है. टाइम्स नाऊ ने सीएसके के सीईओ काशी के हवाले से बताया, हमारा मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी आईपीएल खेलेंगे. तो हम यही उम्मीद कर रहे हैं कि फैंस हमारा हमेशा की तरह सपोर्ट करते रहेंगे. यानी धोनी 2024 में भी आईपीएल खेलते नजर आएंगे.

धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे
महेंद्र सिंह धोनी के एक और आईपीएल सीजन की राह में सबसे बड़ा रोड़ा उनकी फिटनेस है. धोनी को घुटने में चोट लगी है. इसी वजह से वो बैटिंग क्रम में भी नीचे ही आ रहे हैं. केकेआर के खिलाफ मुकाबले के बाद भी जब धोनी की अगुआई में पूरी चेन्नई टीम फैंस को थैंक्यू कह रही थी, उस समय भी धोनी के घुटने पर आइसपैक लगा हुआ था.

धोनी के बाद कौन होगा सीएसके का कप्तान?
धोनी के संन्यास नहीं लेने की एक वजह ये हो सकती है कि अबतक ये साफ नहीं हो पाया है कि उनके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान कौन होगा? इस सीजन में भी उनकी अगुआई में टीम प्लेऑफ से एक कदम दूर है. यानी उनकी कप्तानी हिट है. बेन स्टोक्स को जब नीलामी में चेन्ई ने खरीदा था, तब यही माना गया था कि वो टीम के अगले कप्तान होंगे. लेकिन, स्टोक्स भी बार-बार चोटिल हो जाते हैं और वो इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान हैं.

पैसों को लेकर सुने खूब ताने, पर धोनी का सबसे बड़ा मैच विनर बना, कमबैक के बाद तो कोहराम मचा रहा

‘बड़ा भाई इंजीनियर…तुम कब तक आवारागर्दी करोगे’, सुनने पड़ते थे मां से ताने, बेटा आज टीम इंडिया की शान

दोबारा रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया, ऐसा मुश्किल ही दिख रहा है. क्योंकि 2022 में उनकी कप्तानी में क्या हुआ था. ये सबके सामने है. अजिंक्य रहाणे और ऋतुराज गायकवाड़ भी विकल्प हैं. लेकिन, रहाणे 35 साल के हो गए हैं और ऋतुराज अभी युवा हैं. इसी वजह से शायद धोनी ने अपने संन्यास को लेकर टीम मैनेजमेंट से कुछ नहीं कहा है. वो नए कप्तान की तलाश पूरी होने तक शायद टीम के साथ बने रहें.

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें