Covid-19: भारत में थमने लगी कोरोना की रफ्तार, प‍िछले 24 घंटे में आए स‍िर्फ 801 नए मामले, 8 की मौत, एक्‍ट‍िव मरीजों में ग‍िरावट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अकेले केरल में कोरोना संक्रमण से 4 मरीजों की भी मौत
प‍िछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 8 लोगों की मृत्यु
कोरोना रोकथाम को लेकर अब तक दी जा चुकी है 220.66 करोड़ खुराक

नई दिल्ली. देश में कोव‍िड मरीजों की संख्‍या में लगातार ग‍िरावट र‍िकॉर्ड की जा रही है. व‍िश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने भी प‍िछले द‍िनों कोरोना संक्रमण बीमारी को महामारी से बाहर कर द‍िया है. इसके पीछे भी कोरोना संक्रम‍ित (Corona infection) मरीजों में लगातार आ रही ग‍िरावट और इसके खतरे का कम हो जाना है. भारत में प‍िछले 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) के 801 नए मामले दर्ज क‍िए गए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,515 से घटकर 14,493 हो गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी क‍िए गए आंकड़ों के मुताब‍िक कोरोना संक्रमण से 8 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,778 हो गई है. इनमें केरल (Kerala) से वे 4 मामले भी शामिल हैं जिन्हें संक्रमण से मौत की पुष्टि के बाद मौत के आंकड़े में शामिल किया गया है. समग्र संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.49 करोड़ (4,49,81,475) हो गई है.

Corona Update: आज थोड़ी धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में दर्ज हुए 10112 नए केस, 9833 ने संक्रमण को दी मात

मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों की संख्या का 0.03 प्रतिशत है. कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.78 प्रतिशत है. इस बीमारी से ठीक होने वालों की समग्र संख्या बढ़कर 4,44,35,204 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है.

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है.

दुनिया भर में कोरोना के हालात
विश्व स्वास्थ्य संगठन (who) के मुताबिक अमेरिका में पिछले 7 दिनों यानी 13 मई तक 77,165 लोगों के संक्रमण की सूचना है. वैश्विक स्तर पर बीते 7 दिनों में कोरोना के कुल 4.38 लाख मामले आए हैं और करीब 3,178 लोगों की मौत हुई. जापान में एक हफ्ते में 50,446 लोग संक्रमित हुए और 85 लोगों की जान गई.

Tags: Corona cases in india, Corona Update, COVID 19, Covid cases in india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें