
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को दिन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की. प्लेऑफ की रेस की दावेदारी मजबूत करने उतरी बैंगलोर ने एकतरफा मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में राजस्थान की पूरी टीम महज 59 रन पर ही ढेर हो गई.
संजू सैमसन की टीम को रविवार फाफ डु प्लेसिस की टीम के खिलाफ ऐसी शर्मनाक हार मिली जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था. बैंगलोर की टीम ने कप्तान फाफ और ग्लेन मैक्सवेल की फिफ्टी के दम पर 5 विकेट पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम महज 59 रन पर ही सिमट गई. सिर्फ 2 बैटर ही दहाई अंक तक पहुंचने में कामयाब हुए. सबसे ज्यादा 35 रन की पारी शिमरोन हेटमायर ने खेली.
राजस्थान रॉयल्स की टीम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बैंगलोर के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद एक पोस्ट किया गया. जो पोस्ट सामने आया उसमें टीम की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाली विदेशी बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर की तस्वीर फैंस के लिए लगाई गई है. इस तस्वीर के साथ कैप्शन में राजस्थान फैमली सॉरी लिखा गया है.
Sorry #RoyalsFamily ???? pic.twitter.com/C8Rgw6tyMq
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 14, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Rajasthan Royals, Sanju Samson
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 20:17 IST








