शनि जयंती पर बन रहे 3 शुभ राजयोग, शनि देव की कृपा पाने के करें सरल उपाय, मिलेगी कर्ज से मुक्ति

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

शाम के वक्त पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं.
शनि जयंती के दिन हनुमान चालीसा सुंदरकांड का पाठ करें.

Shani Jayanti 2023 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है. शनि देव लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. शनि देव को ग्रहों का न्यायाधीश भी कहा जाता है. मान्यता के अनुसार जिस व्यक्ति पर शनि देव की कड़ी नजर पड़ जाए तो उस व्यक्ति के बुरे दिन शुरू हो जाते हैं लेकिन जब शनि देव किसी व्यक्ति पर प्रसन्न होते हैं तो ऐसे व्यक्ति को राजा बना सकते हैं. इस वर्ष 19 मई 2023 को जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जा रही है. मान्यताएं हैं कि इसी दिन शनिदेव का जन्म हुआ था. शनि देव माता छाया और भगवान सूर्य के पुत्र हैं. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं कि इस बार शनि जयंती पर कौन से शुभ राजयोग का निर्माण हो रहा है, और सुख समृद्धि पाने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए.

बन रहे 3 राजयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जयंती पर शोभन योग का निर्माण हो रहा है. इस दौरान शनि अपने स्वामित्व वाली राशि कुंभ में ही रहने वाले हैं. इस कारण कुंभ राशि में शश योग का निर्माण भी होगा. मेष राशि में गुरु और चंद्रमा के साथ होने के कारण गजकेसरी योग भी बन रहा है. लिहाजा यह दिन ज्योतिष के हिसाब से बहुत अहम माना जा रहा है. मान्यताओं के अनुसार इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि की ढैया, साढ़ेसाती और महादशा के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – कैसी थी भगवान राम की कुंडली, इस एक योग की वजह से दूर रहे सभी सुखों से, ऐसे बने मर्यादा पुरुषोत्तम

शनि जयंती के दिन कृपा पाने के लिए करें ये उपाय
-शनि जयंती पर शनि देव को प्रसन्न करने के लिए तेल, काले कपड़े, लोहे की चीजों का दान, छाते का दान करना अच्छा माना जाता है.
-इसके अलावा शनिदेव को उड़द दाल के लड्डू का भोग लगाना भी शुभ होता है.
-शनि जयंती के दिन गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराने से शनि के कोप से बचा जा सकता है. साथ ही ऐसा करने से शनि की ढैया और साढ़ेसाती की समस्या से भी निजात मिलती है.
-शनि जयंती पर भूलकर भी लोहा नहीं खरीदना चाहिए.
-शनि जयंती के दिन कांसे की एक कटोरी लेकर उसमें सरसों का तेल डालें और एक सिक्का डालकर अपनी परछाई देखें, फिर इसको किसी तेल मांगने वाले व्यक्ति या फिर शनि मंदिर में कटोरी के साथ ही रख कर आ जाए.
-शनि जयंती के दिन शनि देव की कृपा पाने के लिए पानी में नारियल को प्रवाहित करें और कोई पुराना जूता किसी चौराहे पर रख आएं. ध्यान रहे कि ऐसा करते हुए आपको कोई देखे नहीं. इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और पैसों की तंगी ख़त्म है.
-यदि आप भी धन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. तो शनि जयंती के दिन आक के पौधे पर लोहे की कीलें चढ़ाएं. ऐसा करने से आपकी सभी प्रकार की धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी.
-इसके अलावा आप श्मशान घाट में लकड़ियों का दान कर सकते हैं.
-शनि जयंती के दिन नाव की कील या घोड़े की नाल से बनी लोहे की अंगूठी मध्यमा उंगली में धारण करें.

यह भी पढ़ें – क्या होता है अंगारक दोष, किस तरह पहचानें इसके लक्षण, प्रभाव कम करने के लिए अपनाएं 5 ज्योतिषी उपाय

-इस दिन शाम के वक्त पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं.
-शनि की ढैया साढ़ेसाती या महादशा से मुक्ति पाने के लिए शनि जयंती के दिन हनुमान चालीसा सुंदरकांड का पाठ करें. ऐसा करने से शनिदेव के अशुभ फलों से मुक्ति मिलेगी.
-बंदरों को केला, गुड़ खिलाएं, ऐसा करने से आपके सिर पर चढ़ा हुआ कर्ज उतर जाएगा.

Tags: Shani Jayanti

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे