नाखून पीले होकर टूट जा रहे हैं, डाइट में शामिल करें 5 तरह के फूड, हफ्तेभर में लंबे, मजबूत होंगे नेल्‍स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बीकॉम्‍प्‍लेक्‍स विटामिन की कमी होने पर नाखून कमजोर होने लगते हैं.
मजबूत नाखूनों के लिए आयरन और प्रोटीन युक्‍त भोजन जरूरी है.

Best Foods For Nail Strength: नाखून सेहत के कई राज खोलते हैं. दरअसल, नाखून तेजी से बढ़ते हैं और नए टीशू को बनने में कई विटामिन, मिनरल्‍स, न्‍यूट्रिएंट की जरूरत होती है. इन्‍हीं की मदद से ये ठोस, मजबूत और लंबे भी होते हैं, लेकिन जब इनकी शरीर में कमी होने लगती है तो नाखूनों पर पैच बनने लगते हैं, ये पीले हो जाते हैं और आसानी से टूटने भी लगते हैं. यही नहीं, इनका ग्रोथ‍ भी काफी धीमा हो जाता है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने नाखूनों को मजबूत और हेल्‍दी रखने के लिए किन किन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

नाखूनों को मजबूत बनाने वाले फूड्स

बायोटिन युक्‍त फूड
हेल्‍थलाइन
के मुताबिक, बायोटिन यानी बीकॉम्‍प्‍लेक्‍स विटामिन जिसकी कमी होने पर नाखून कमजोर होने लगते हैं. यह नए सेल्‍स के निर्माण और प्रोटीन बिल्डिंग में मदद करता है. इसके लिए आप डाइट में अंडा, दूध, फिश, स्‍वीट पोटैटो आदि को शामिल करें.

विटामिन बी 12
नाखून को मजबूत रखने के लिए जरूरी है कि आयरन का अवशोषण बेहतर तरीके से हो और रेड ब्‍लड सेल्‍स तेजी से बनें. इससे नाखून मजबूत होते हैं और लंबे भी होते हैं. इसके लिए विटामिन बी 12 युक्‍त भोजन यानी मीट, चिकन, अंडा, दूध आदि खूब खाएं.

ये भी पढ़ें: गर्मी में करनी है त्वचा की खास देखभाल, ट्राई करें टमैटो आइस क्यूब, चुटकियों में आएगा चेहरे पर निखार

आयरन
आयरन नाखूनों के सेल्‍स तक ऑक्‍सीजन पहुंचाने का काम करता है. हेल्‍दी नाखूनों के लिए जरूरी है कि इनमें बेहतर ऑक्‍सीजन की आपूर्ति हो. इसके लिए आप आयरन से भरपूर भोजन यानी कि हरी पत्‍तेदार सब्‍जी, मीट, अंडा, सब्जियां, नट्स आदि का सेवन करें.

प्रोटीन
शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर नाखून कमजोर होने लगते हैं और आसानी से टूटने लगते हैं. ऐसे में सेल्‍स को मजबूती देने और नए सेल्‍स के निर्माण के लिए प्रोटीन का सेवन करें. मसलन, दाल, बीन्‍स, चिकन आदि.

इसे भी पढ़ें: सुनहरे रंग के इन बीजों से घट जाएगा कोलेस्ट्रॉल! ब्लड शुगर भी रहेगी कंट्रोल, 5 बड़े फायदे कर देंगे हैरान

मैग्‍नीशियम
हेल्‍दी नाखून के लिए शरीर में मैग्‍नीशियम की कमी नहीं होने देना चाहिए. ये नाखून के ग्रोथ को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. इसके लिए आप गहरे रंग के पत्‍तेदार साग, सब्जियां, बादाम, काजू, मूंगफली आदि का सेवन करें.

Tags: Beauty Tips, Health, Healthy Foods, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें