Aaj Ka Rashifal: मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, कुंभ, मीन राशि वाले धन के लेन-देन में सावधानी बरतें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 15 May 2023)

दैनिक कामों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे। गृहस्थ जीवन की समस्याएं हल होती हुई प्रतीत होगी। संपत्ति संबंधी कामों का हल मिलेगा। व्यापार- धंधे में आर्थिक लाभ होगा। भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। विरोधियों के समक्ष सफलता मिलेगी। नए काम के लिए अनुकूल दिन है।

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 15 May 2023)

वाणी पर संयम रखेंगे, तो आज बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। काम में कम सफलता मिलेगी। संतोष की भावना का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में बाधा आएगी। आर्थिक हानि की संभावना है।

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 15 May 2023)

आपको खर्च पर संयम रखना होगा। ज्यादा खर्च से मानसिक कष्ट हो सकता है। लोगों से गुस्से या आवेश में बात ना करें। आज किसी से मनमुटाव हो सकता है। खासकर धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वजनों के साथ खटपट होने की आशंका है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नेगेटिव विचारों के कारण मन उदास रह सकता है।

Tags: Horoscope

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें