Kaithal News : देश भर में कैथल के खरबूजों की फैल रही मिठास, किसान हो रहे मालामाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


परीक्षा ठाकुर/ कैथल. फलों में अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात खरबूजा, एक ऐसा ही फल है, जिसका पीला- खूबसूरत रंग अपनी ओर खूब आकर्षित करता है. कैथल जिले के कस्बा सीवन खरबूजे की मनमोहक खुशबू और मिठास से मशहूर है. गर्मियों में यहां के खरबूजों की डिमांड तेज हो जाती है. इस बार भी अलग-अलग प्रदेशों के व्यापारी यहां के खरबूजों की डिमांड भेज रहे हैं. इस बार सबसे ज्यादा डिमांड दिल्ली, मुंबई व यूपी,गंगानगर व देश के अन्य कई राज्यों से आ रही है.

सीवन के किसानों द्वारा 600 एकड़ भूमि में गोल्डन गुलेरी नामक खरबूजे की बुवाई की गई है. जिसका बीज विदेशों से मंगवाया जाता है और प्रति एकड़ लगभग 25 हजार रूपये खर्च आता है.इस खरबूजे की इतनी डिमांड है कि यहां का खरबूजा देश के कई मुख्य राज्यों में सप्लाई होता है. सीवन क्षेत्र में अनुकूल वातावरण व मिट्टी होने के कारण बढ़िया किस्म का खरबूजा पैदा होता है. किसान प्रति एकड़ 80 से 90 हजार रुपये की कमाई करता है. इसकी मिठास, स्वाद और रंग लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. सीवन से खरबूजा दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, यूपी, राजस्थान समेत अन्य कई राज्यों को सप्लाई होता है.

किसानों को होता है दोगुना फायदा
उन्नत किसान गज्जन सिंह ने बताया की खरबूजे की खेती करके एक तो हम फसल चक्र के अनुसार खेती करते हैं क्योंकि इससे जमीन की उर्वरा शक्ति तो बढ़ती ही है साथ में तीन फसलें लेकर किसान मुनाफे में रहता है और पानी की भी बचत होती हैं.खरबूजे की खेती विदेशी तकनीक से होती है. जिससे खरबूजे की मिठास में चार चांद लग जाते हैं. खरबूजे की खेती करके किसान खूब मुनाफा कमा रहे हैं. हालांकि अबकी बार लू कम चलने की वजह से खरबूजे की ग्रोथ कम हुई है क्योंकि जो खरबूजा 2 से ढाई किलो का होता था वो डेढ़ किलोग्राम वजन पर सिमट गया है लेकिन इसकी मिठास पर कोई असर नहीं हुआ है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 17:53 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें