गुम हुए फोन को ढूंढने में मदद करेगी सरकार, नंबर को भी कर सकेंगे ब्लॉक, 17 मई को लॉन्च होगा नया पोर्टल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. अगर आपका फोन गुम या चोरी हो गया है तो आपके लिए राहत की खबर है. दरअसल, सरकार खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में मदद करने वाली वेबसाइट के दायरे का विस्तार करने के लिए तैयार है. sancharsaathi.gov.in नामक पोर्टल को रीवैम्प किया जा रहा है और विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस (World Telecommunication and Information Society Day) के मौके पर 17 मई को इसे पेश किया जाएगा.

नया पोर्टल लोगों को उनके खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में भी मदद करेगा. दूरसंचार विभाग (DoT India) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है.

Tags: Ashwini Vaishnaw, Mobile Phone, Smartphone, Telecom business

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें