WTC Final: भारत के नए उप-कप्तान ने मचाया कोहराम! 3 दोहरे सहित 8 शतक ठाेके, ऑस्ट्रेलिया के छूटे पसीने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. टीम इंडिया के लिए अगला महीना यानी जून का महीना बेहद खास होने जा रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दिग्गज टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है. यह मुकाबला इंग्लैंड की स्विंग पिच पर होना है. यहां बल्लेबाजी आसान नहीं रहती. टीम को 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है. ऐसे में रोहित, कोच राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई तैयारी में कोई कमी नहीं रखना चाहता. इस बीच भारतीय टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड में बल्ले से कोहराम मचाया हुआ है. इसने कंगारू टीम की चिंता जरूर बढ़ा दी होगी. 2022 से अब तक काउंटी टीम ससेक्स से खेलते हुए पुजारा ने 8 शतक ठोके हैं. इसमें 3 दोहरे शतक भी शामिल हैं. पुजारा को टेस्ट टीम का नया उप-कप्तान बनाया जा सकता है. हालांकि ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल चोट के कारण बाहर हो चुके हैं.

इंग्लिश काउंटी टीम ससेक्स की कप्तानी कर रहे चेतेश्वर पुजारा ने लिस्टरशायर के खिलाफ पहली पारी में 77 रन की बेहतरीन पारी खेली. टीम की ओर से खेलते हुए पुजारा पहली बार 50 से अधिक रन बनाने के बाद 100 रन के आंकड़े को नहीं छू सके. ससेक्स से ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बैटर स्टीव स्मिथ भी खेल रहे हैं. हालांकि वे पहली पारी में कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके. वे सिर्फ 3 रन ही बना सके. ससेक्स के पहली पारी में 430 रन के जवाब में लिस्टरशायर की टीम सिर्फ 270 रन ही बना सकी. तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर लिस्टरशायर ने फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में बिना विकेट के 16 रन बना लिए थे. मैच में  एक दिन का खेल बाकी है. ऐसे ससेक्स की नजर जीत पर होगी. उसके पास अभी भी 144 रन की बढ़त है.

231 रन की बड़ी पारी खेल चुके
चेतेश्वर पुजारा ने ससेक्स की ओर से 8 शतक जड़े हैं. इसमें 231 रन की बेस्ट पारी भी शामिल है. इसके अलावा उन्होंने 203 और नाबाद 201 रन भी बनाए हैं. उनका औसत लगभग 90 का है. उनके प्रदर्शन पर टीम मैनेजमेंट की नजर टिकी हुई है, क्योंकि अन्य सभी भारतीय खिलाड़ी अभी टी20 लीग आईपीएल में उतर रहे हैं. इसके बाद वे सीधे फाइनल खेलने उतरेंगे. यानी उन्हें रेड बॉल से प्रैक्टिस करने का अधिक मौका नहीं मिलेगा.

सचिन तेंदुलकर की सलाह ने बदला करियर, 17 छक्के जड़कर ठोका तूफानी शतक, अब पंत की टीम को किया बाहर

35 साल के चेतेश्वर पुजारा का फर्स्ट क्लास का रिकॉर्ड बेहतरीन है. वे लिस्टरशायर के खिलाफ मैच से पहले 249 मैच की 411 पारियों में 52 की औसत से 19126 रन बना चुके हैं. इसमें 59 शतक और 75 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उन्होंने 352 रन की विशाल पारी भी खेली है. इससे उनके धाकड़ प्रदर्शन को समझा सकता है. टीम इंडिया की ओर से उन्होंने अब तक 102 टेस्ट में 7154 रन बनाए हैं. 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाया है.

Tags: Cheteshwar Pujara, Team india, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें