किसी से जरा भी कम नहीं है बॉबी देओल का बेटा, देते हैं बड़े पापा को मात, फोटो देख याद आती है धर्मेंद्र की जवानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बॉलीवुड मेगास्टार और ही-मैन के नाम से पहचाने जाने वाले धर्मेंद्र (Dharmendra) के परिवार में आजकल खुशियां का महौल है. धर्मेंद्र के सबसे बड़े पोते यानी सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol)  की शादी है. ऐसे में देओल फैमिली से जुड़े सभी लोग खबरों में है. इन्हीं सब के बीच धर्मेंद्र के दूसरे बेटे बॉबी देओल  (Bobby Deol) के बेटे आर्यमान (Aryaman) भी अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. भाई सनी के बेदे करण के साथ ही साथ अब सोशल मीडिया पर आर्यमन देओल की भी चर्चा हो रही है.

आपको बता दें कि सनी देओल के बच्चे और वाइफ पूजा की तरह बॉबी देओल की वाइफ तान्या देओल और उनका बेटा आर्यमान भी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं.हालाकि बॉबी अपने बेटे और वाइफ के संग अक्सर फोटो शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया करते हैं. बॉबी हमेशा अपने बेटे के जन्मदिन के अवसर पर फैंस को उनके नए लुक से रूबरू करवाते रहते हैं.

बॉबी देओल के बेटे आर्यमान 22 साल के हो चुके हैं. वह दिखने में बिलकुल अपने पापा,बड़े पापा और दादा की तरह हैंडसम हैं. वह हाईट में अपने पिता से लंबे हो चुके हैं. जबकि उनकी पर्सनालिटी देख कर आपको बॉबी की जवानी की याद आ जाएगी. उनकी फिटनेस का भी कोई जवाब नहीं. इसके साथ ही उनका स्टाइल भी देखते बनता है.

फोटो साभार इंस्टाग्राम @iambobbydeol

फोटो साभार इंस्टाग्राम @iambobbydeol

अक्सर आर्यमान देओल का डैसिंग लुक देखकर लगता है कि वह जल्द ही फिल्मों में आने वाले हैं, हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टिंग को लेकर आर्यमान देओल का अभी तक कोई विचार नहीं है. इस बारे में एक बार खुद उनके पिता बॉबी ने ही एक इंटरव्यू में कहा था कि आर्यमान अभी अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रहे हैं और उनका फिलहाल फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है.

Tags: Bobby Deol, Dharmendra, Entertainment news., Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें