Haj Yatra 2023: इस टीके को लगवाए बिना आप नहीं जा पाएंगे हज यात्रा पर, जानिए पूरा प्रोसेस 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुज गौतम, सागर. मुस्लिम समुदाय के तीर्थ स्थल मक्का और मदीना को बहुत ही पाक और पवित्र माना जाता है. इस तीर्थ यात्रा को हज यात्रा कहते हैं. साल 2023 में हज यात्रा में पंजीयन करने वाले चयनित यात्रियों को 21 मई से 6 जून तक मक्का और मदीना भेजा जा रहा है. सागर के हज यात्रियों के लिए भोपाल से इसकी फ्लाइट रहेगी लेकिन अगर आप हज यात्रा करने जा रहे हैं, तो ये काम भूल न जाना वरना परेशानी में पड़ जाएंगे.

जी हां, हज यात्रा पर जाने वालों नेमेनिंगोकोकल वैक्सीन (क्यूएमएमवी) या इनफ्लुएंजा का टीका नहीं लगवाया है तो आप मुश्किल में आ सकते हैं, इसलिए हज यात्रा पर जाने से पहले सरकारी अस्पतालों में जाकर यह टीका लगवाएं. साथ ही अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाएं, भारत सरकार के द्वारा सभी राज्यों को इसके लिए निर्देशित किया गया. इसमें 65 साल से अधिक उम्र वालों के लिए इनफ्लुएंजा की वैक्सीन लगाई जा रही है तो 65 साल से कम उम्र वालों के लिए क्यूएमएमवी लगाई जा रही है.

बुंदेलखंड के सागर जिले से मुस्लिम समुदाय के 165 लोगों ने हज यात्रा पर जाने के लिए पंजीयन कराया है. जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इनके लिए जानकारी भेजी गई जिसके बाद इनका टीकाकरण का कार्य शुरू हो गया है. इसके साथ ही बीपी शुगर फिटनेस का पूरा हेल्थ चेकअप किया जा रहा है ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी इन्हें ना आए, ये आराम से यात्रा कर सकें. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला स्तर पर हज कमेटियों से समन्वय स्थापित कर उन्हें अस्पताल तक लाने के लिए कहा था जिसके बाद लोग अस्पताल पहुंच कर पूरा चेकअप करा रहे और टीका लगवा रहे हैं.

सागर जिला हज कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि 21 मई से हज यात्रा शुरू होगी. 6 जून के पहले तक कभी भी यात्रा के लिए रवाना हो सकते हैं. सागर जिला अस्पताल की सिविल सर्जन ज्योति चौहान ने जानकारी देते हुए बताया किसी भी हज यात्री को अपनी यात्रा के दौरान परेशानी ना हो इसलिए यह हेल्थ चेकअप किया जा रहा है. जो टीका इनके लिए लगाया जाता है वह केवल सरकारी संस्थानों में ही उपलब्ध है. उन्होंने हज पर जाने वाले हर यात्री से यह अपील की है कि आप यह टीका जरूर लगवाएं.

Tags: Haj yatra, Madhya pradesh news, Mp news, Sagar news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे