
हाइलाइट्स
जिसकी कुंडली में अंगारक दोष होता है. वह व्यक्ति स्वभाव से उग्र हो जाता है.
यह दोष ज्योतिष शास्त्र में बहुत खतरनाक दोष माना जाता है.
Angarak Dosh : ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की कुंडली में मौजूद कुछ शुभ और अशुभ योगों के बारे में जानकारी मिलती है. ऐसा माना जाता है, कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुभ योग बन रहे हैं. तो उसे भविष्य में इसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कोई अशुभ और खतरनाक दोष बन रहा है तो ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है. इन्हीं अशुभ दोषों में से एक है अंगारक दोष. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में यह दोष मंगल और राहु की युति से बनता है. ज्योतिष शास्त्र में इस दोष को सबसे खतरनाक दोष माना जाता है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं क्या होता है अंगारक दोष और इसके लक्षण, साथ ही जानेंगे इसके उपाय.
क्या होता है अंगारक दोष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक की कुंडली में पापी ग्रह राहु और ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ग्रह की युति होती है तो इस स्थिति को अंगारक दोष कहा जाता है. यह दोष ज्योतिष शास्त्र में बहुत खतरनाक दोष माना जाता है.
यह भी पढ़ें – कौन होते हैं अघोरी? कहां और कैसे करते हैं साधना, कैसा होता है इनका स्वभाव, जानें इनके बारे में सबकुछ
अंगारक दोष के लक्षण
जिस व्यक्ति की कुंडली में जन्म से अंगारक दोष का निर्माण होता है. वह व्यक्ति स्वभाव से उग्र हो जाता है.
ऐसे लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है, और ये छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़े पर उतारू हो सकते हैं.
ऐसे लोग क्रोध में हिंसा और हत्या करने से भी पीछे नहीं हटते.
इस उपाय से कम होगा अंगारक दोष का प्रभाव
1. राहु और मंगल की युति से अंगारक दोष का निर्माण होता है. इसके असर को कम करने के लिए अपने वजन के बराबर कच्चा कोयला बहते पानी में प्रवाहित करना शुभ होता है.
2. आप भगवान भैरव को केले के पत्ते पर चावल का भोग लगा सकते हैं, और देसी घी के दीपक को हर रोज मंदिर में जलाना शुभ होगा.
3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को लेप लगाएं और मिष्ठान अर्पित करें.
4. इसके अलावा कबूतर को हर रोज बाजरा खिलाना भी शुभ होता है.
5. अंगारक दोष के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए बड़े भाई की सेवा करना अच्छा होता है. बड़े भाई को उपहार दें, और उनसे आशीर्वाद लें.
यह भी पढ़ें – बिजनेस के लिए वास्तु टिप्स: चाहते हैं खूब फले-फूले बिजनेस, दुकान में रखें दिशाओं का ध्यान, कभी खाली नहीं होगा गल्ला
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 02:35 IST







