खोलना चाहते हैं खुद का मेडिकल स्टोर, वास्तु की इन बातों का रखें ध्यान, सफल होगा व्यापार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

वास्तु शास्त्र में दिशाओं को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है.
दुकान में प्रवेश द्वार सदैव पूर्व या ईशान कोण में होना चाहिए.

Vastu Tips for Medical Store : दवाइयों की बढ़ती आवश्यकता के कारण मेडिकल स्टोर शहर के हर कोने में दिखाई देने लगी है. दुकान में लाभ सही दिशाओं का ज्ञान, भाग्य और वास्तु शास्त्र पर निर्भर करता है. वास्तु शास्त्र में हर चीज को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं. इनसे नकारात्मकता और बुरी ऊर्जा को समाप्त किया जा सकता है. अक्सर लोग मेडिकल स्टोर के निर्माण में वास्तु के नियम पर विचार किए बिना ही उन्हें डिजाइन कर लेते हैं. ऐसा करने से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं. मेडिकल स्टोर खोलने के लिए वास्तु शास्त्र की किन बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है.

क्या कहता है मेडिकल स्टोर के लिए वास्तु शास्त्र

यदि आप मेडिकल स्टोर खोलने की सोच रहे हैं. तो दुकान के मालिक के रूप में आपको अपनी दुकान के लिए वास्तु के बारे में सब कुछ पता होना बहुत जरूरी है. वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ नियमों को ध्यान में रखकर दुकान का निर्माण किया जाए, तो आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल सकते हैं.

यह भी पढ़ें – कौन होते हैं अघोरी? कहां और कैसे करते हैं साधना, कैसा होता है इनका स्वभाव, जानें इनके बारे में सबकुछ

उचित दिशा

वास्तु शास्त्र में दिशाओं को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है. अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक चलाने के लिए दुकान का एक उपयुक्त दिशा में होना बहुत आवश्यक है. वास्तु शास्त्र के अनुसार दुकान में प्रवेश द्वार सदैव पूर्व या ईशान कोण में होना चाहिए. ये दिशा आपकी दुकान में अधिक से अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने में आपकी मदद करेगी.

दवाई रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार मेडिकल स्टोर में दवाइयों को हमेशा उत्तर दिशा और उत्तर-पूर्व में ही रखना चाहिए.

इस दिशा में ना रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार दवाइयों को भूलकर भी दक्षिण-पूर्व और दक्षिण दिशा में रखने से बचना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तरी-वायव्य में दवाइयां रखी हैं तो हटा दें, क्योंकि इस दिशा में दवाइयां रखने से उनका प्रभाव कम होता और मरीज को ठीक होने में सामान्य से अधिक समय लग सकता है. इसके अलावा दक्षिण-नैऋत्य कोण भी दवाइयों को रखने के लिए सही नहीं माना जाता है.

कैश काउंटर

प्रत्येक मेडिकल स्टोर में कैश को व्यवस्थित रखने के लिए कैश काउंटर होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे इस तरह से रखा जाना चाहिए कि उत्तर की ओर खोलें. वास्तु शास्त्र बताता है, कि मेडिकल स्टोर में कैश बॉक्स के अंदर सदैव कुछ ना कुछ कैश होना ही चाहिए. खाली कैश बॉक्स दुख का संकेत हो सकता है. साथ ही आप अपने मेडिकल स्टोर के कैश बॉक्स में या लॉकर में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति रखें. तो इसकी प्रत्येक दिन पूजा करनी बहुत जरूरी है.

देवताओं का चित्र या स्थान

यदि आप अपनी मेडिकल स्टोर में देवी-देवताओं का स्थान बनाते हैं तो इन चित्रों और मूर्तियों को सदैव अपनी दुकान के ईशान कोण में रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आपको शक्ति और आध्यात्मिक संतुष्टि मिलेगी. प्रातः जब आप अपनी शॉप खोलें तो देवी देवताओं की पूजा करने से शुरुआत करें.

यह भी पढ़ें – बिजनेस के लिए वास्तु टिप्स: चाहते हैं खूब फले-फूले बिजनेस, दुकान में रखें दिशाओं का ध्यान, कभी खाली नहीं होगा गल्ला

अच्छी रोशनी में रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार मेडिकल स्टोर में समृद्धि के लिए सबसे जरूरी है, कि आपके मेडिकल स्टोर के अंदर रोशनी अच्छी हो. इसके अंदर उचित प्रकाश की व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण है. क्योंकि अंधेरे कोने से मेडिकल स्टोर में नकारात्मकता पैदा हो सकती है.

Tags: Dharma Aastha, Religion, Vastu, Vastu tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे