
हाइलाइट्स
JDS की वोक्कालिगा और कुरबा समुदायों के पारंपरिक वोटर्स में अच्छी पकड़
इन दो समुदायों से ताल्लुक रखने वाले बीजेपी के कई बड़े नेता थाम चुके हैं जेडीएस का दामन
इस बार स्पष्ट बहुमत नहीं की संभावना से बन रहे त्रिशंकु विधानसभा जैसे हालात
Channapatna Karnataka Election 2023: कर्नाटक (Karnataka Assembly Election 2023) के रामनगरम जिला अंतर्गत चन्नापटना विधानसभा सीट (Channapatna Assembly) महत्वपूर्ण सीटों में से एक है. इस सीट पर JDS प्रमुख पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) का कब्जा बरकरार है. कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने बेहद कड़े मुकाबले में बीजेपी के सीपी योगेश्वरा को 15915 मतों से हराया.
बताते चलें कि कर्नाटक की राजनीति में इस सीट का खास महत्व माना जा रहा है. इसकी एक वजह यह भी है कि साल 2018 में 37 सीट जीतकर आई जेडीएस ने कांग्रेस के साथ मिलकर कर्नाटक में सरकार गठित की थी.
सीट पर सियासी पकड़ की बात करें तो जेडीएस की वोक्कालिगा और कुरबा समुदायों के पारंपरिक वोटर्स में अच्छी पकड़ बनी हुई है. इस बार भी कर्नाटक की राजनीति में हालात किसी पार्टी को स्पष्ट बहुत की ओर जाते नहीं दिख रहे हैं. इस बार वोक्कालिगा और कुरबा समुदायों से ताल्लुक रखने वाले बीजेपी के कई बड़े नेताओं के जनता दल सेक्युलर और कांग्रेस में चले जाने से त्रिशंकु विधानसभा आने की संभावना भी जताई जा रही है. इसके बाद जेडीएस के किंगमेकर के रूप में उभरने के कयास भी लगाये जा रहे हैं.
कर्नाटक में कुल वोटर्स की संख्या 5.24 करोड़ से ज्यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और महिला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्या 4,751, सर्विस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 08:45 IST








