Karnataka Election: कर्नाटक में सफलता पर बोलीं प्रियंका गांधी, कहा- ये आपके मुद्दों की जीत, सभी वादे पूरे करेगी कांग्रेस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बेंगलुरु. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है. कई सीटों के परिणाम और कुछ के रुझानों को मिलाकर कांग्रेस करीब 135 सीटों की बड़ी बढ़त के साथ प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है. इस सफलता पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है. कांग्रेस की जीत पर प्रियंका गांधी ने कहा कि ये आपके मुद्दों की जीत है, कर्नाटक की जनता की जीत है. कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटक की जनता को दी गई गारंटियों, चुनावी वादों को पूरा करने का काम करेगी.

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने भी कर्नाटक में कांग्रेस को जिताने के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया था. उन्होंने जनता के सामने बीजेपी सरकार पर हमले किए तो वहीं स्थानीय समस्याओं को उठाया था. अब जब यहां कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है तो प्रियंका गांधी ने ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटक की जनता को तहे दिल से धन्यवाद कहा है. उन्होंने कहा कि ये आपके मुद्दों की जीत है. ये कर्नाटक की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है. ये देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है.

प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं की एकजुटता और मेहनत से ये जीत मिली है इसलिए सभी को मेरी शुभकामनाएं. कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटक की जनता को दी गई गारंटियों चुनावी वादों को पूरा करने का काम करेगी.

प्रियंका गांधी कुछ देर में करेंगी पत्रकारों से बात
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इस समय शिमला में हैं. कर्नाटक चुनाव में प्रचंड जीत पर वह यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. वह शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस जीत पर विस्तार से बात करेंगी. कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में होने वाली पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे.

Tags: Assembly elections, Karnataka Assembly Elections 2023, Karnataka Congress, Priyanka gandhi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे