Ayodhya Nagar Nigam Chunav 2023: भगवान राम के शहर में 36000 वोट से जीतने वाले कौन हैं महंत गिरीश पति त्रिपाठी?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे अब सामने आने लगे हैं. अधिकतर जगहों पर भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया है.  जबकि कई जगहों पर समाजवादी पार्टी ने अपना खाता भी खोला है. वहीं ऐसा लग राह है कि राम नगरी अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी पर प्रभु श्री राम ने अपना पूरा आशीर्वाद दे दिया है. अयोध्या के मेयर सीट पर लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने 36,000 वोटों से जीत हासिल की है.

दरअसल, साल 2017 में अयोध्या नगर निगम की स्थापना हुई. जिसके बाद नगर निगम के पहले महापौर भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय बने. लेकिन दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी पर भगवान राम की कृपा ऐसी रही कि अयोध्या का नेतृत्व करने वाला एक पीठ का महंत बना. आज हम आपको उन्हीं गिरीश पति त्रिपाठी के बारे में बताएंगे.

जानिए कौन है गिरीश पति त्रिपाठी
एक बार फिर अयोध्या नगर निगम की दूसरी बार मेयर पद की सीट बीजेपी के खाते में डालने वाले गिरीश पति त्रिपाठी को अयोध्या की जनता ने रिकॉर्ड मतों से जीता कर उन्हें अयोध्या का महापौर चुना है. दरअसल, भगवान राम की नगरी की सिद्ध पीठ तीन कलश मंदिर वशिष्ठ भवन के महंत हैं.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

सरल स्वभाव के धनी
गिरीश पति त्रिपाठी शिक्षित संपन्न और सरल स्वभाव के धनी गिरीश त्रिपाठी के साथ अयोध्या के संत महंत और मठ मंदिर के अलावा दूसरे समाज के लोग भी जुड़े हुए हैं. शायद यही वजह है कि 36000 वोट से जीतने वाले तीन कलश मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी को अयोध्या की जनता ने रिकॉर्ड मतों से विजयी घोषित कर दिया है. हालांकि तीन कलश मंदिर भगवान राम के कुलगुरू गुरु वशिष्ट की पीठ है. धार्मिक मान्यताओं पर वशिष्ठ पीठ का विशेष महत्व है.

बीजेपी के लिए अयोध्या काफी अहम
गिरीश पति त्रिपाठी के राजनीतिक जीवन की अगर बात करें तो कभी कांग्रेस से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले गिरीश पति त्रिपाठी राम मंदिर के फैसले के पहले ही बीजेपी में आस्था व्यक्त करते हुए शामिल हुए थे. अयोध्या की सबसे महत्वपूर्ण और प्राचीन पीठ मणिराम छावनी के महंत और राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे महंत नृत्य गोपाल दास के भी बेहद करीबी माने जाते हैं. हालांकि अयोध्या के संत महंतों की मांग थी कि अयोध्या का नेतृत्व करने वाला कोई संत हो शायद यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ को अयोध्या में एक महंत पसंद आया. हालांकि वह महंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिए हुए वचनों पर भी जीत दर्ज कर एक इतिहास रच दिया है.

Tags: Ayodhya, UP Nagar Nikay Chunav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे