
बेंगलुरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने विधानसभा के चुनाव (Karnataka assembly election) में भारतीय जनता पार्टी की हार को कबूल कर लिया है. दोपहर तक के चुनावी नतीजों में कांग्रेस (Congress) की बढ़त 120 के पार चली गई. गुरुवार को हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह मतगणना शुरू होने पर कांग्रेस पार्टी ने सुबह 10 बजे तक 113 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया था. इसके बाद बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा कि ‘प्रधानमंत्री और बीजेपी कार्यकर्ताओं की तमाम कोशिशों के बावजूद हम लक्ष्य हासिल नहीं बना पाए हैं. एक बार पूरे नतीजे आने के बाद हम एक गहन मंथन करेंगे.’
बसवराज बोम्मई ने कहा कि ‘हम इस नतीजे को लोकसभा चुनाव में वापसी की अपनी कोशिश के तौर पर ले रहे हैं.’ बोम्मई ने पहले कहा था कि उन्हें भाजपा की जीत का पूरा भरोसा है. उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस अन्य दलों तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है क्योंकि उसे अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है. बोम्मई ने ये भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी विजयी होकर वापसी करेगी. बोम्मई ने कहा कि एक बार नतीजे आने के बाद विभिन्न स्तरों पर हुई कमियों की एक विस्तृत जांच की जाएगी. दोपहर तक कांग्रेस 124 सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि भाजपा 69 सीटों पर और जद (एस) 24 सीटों पर आगे थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Assembly election, BJP, CM Basavaraj Bommai, Congress, Karnataka Assembly Election 2023
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 13:16 IST








