Saturn becomes 1st Known Planet with more than 100 moons leaving Jupiter behind

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

फरवरी में गुरु ग्रह के 12 नए चंद्रमा खोजे गए थे जिससे उनकी संख्या 95 हो गई थी.
तब से गुरु शनि से आगे निकल कर सबसे अधिक चंद्रमा वाला ग्रहबन गया था.
अब शनि के 62 नए चंद्रमा मिलने से शनि ने पहला स्थान फिर से हासिल कर लिया है.

पृथ्वी पर अंतरिक्ष विज्ञान ने पिछले कुछ दशकों मे बहुत उन्नति की है. हमारी उन्नत टेलीस्कोप तकनीक गहरे अंतरिक्ष में और ज्यादा बेहतर जानकारी निकालने में सक्षम हुई है. ऐसे में कहा जाए कि हाल ही में हमारे खगोलविदों ने शनि ग्रह के कुछ और चंद्रमा के होने की पुष्टि की है और इससे तीन महीने पहले गुरु ग्रह के नए चंद्रमाओं के होने की पुष्टि की थी, तो किसी को भी हैरानी तो होगी ही. खबर यही है कि नए चंद्रमाओं की खोज हुई है और तीन महीने पहले ही गुरु के भी कुछ चंद्रमाओं की खोज हुई थी. लेकिन आखिर यह अचानक कैसे हुआ यानि इसमें इतना समय कैसे लग गया यह भी एक सवाल है.

62 नए चंद्रमा खोजे गए शनि के
हाल ही में  खगोलविदों ने शनि के छल्ले के पास 62 चंद्रमाओं की खोज की है जिससे ना केवल उसके चंद्रमाओं की कुल संख्या सौ से ज्यादा, 145 हो गई है बल्कि वह अब सबसे ज्यादा चंद्रमाओं वाला ग्रह भी बन गया है. इससे भी रोचक बात यह है कि तीन महीने पहले यानि फरवरी में ही गुरु ग्रह के 12 नए चंद्रमा खोजे गए थे जिससे उसके चंद्रमाओं की संख्या 95 हो गई थी और वह तब सबसे ज्यादा चंद्रमाओं वाला ग्रह बन गया था.

किसने खोजे इतने सारे चंद्रमा
इतने सारे चंद्रमाओं की खोज खगोलविदों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने की थी जिसकी अगुआई एकेडमिया सिनिका इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिस्क के पोस्टडोक्टोरल फैलो एडवर्ड एश्टन ने की थी. इन चंद्रमाओं की खोज के लिए शिफ्ट एंड स्टैक की पद्धति का उपयोग किया गया था.

किस टेलीस्कोप के आंकड़ों का अध्ययन
इससे पहले शनि के चंद्रमाओं की संख्या 83 थी और इस नई तकनीक का उपयोग पहली बार शनि ग्रह पर किया गया है. जबकि इससे पहले शोधकर्तों ने यूरोनस और नेप्च्यून ग्रहों पर उनके चंद्रमाओं की खोज करने का प्रयास किया था. शोधकर्ताओं ने इसके लिए हवाई के मौनाकेया शीर्ष पर स्थित कैनेडा-फ्रांस-हवाई टेलीस्कोप के 2019 से 2021 के बीच के तीन घंटे के दरमियान लिए गए आंकड़ो का उपयोग किया.

Tags: Earth, Jupiter, Moon, Research, Solar system

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे