सलमान नहीं काजोल के चाचा ने बनाया था खास ट्रेंड,’बहुत शुक्रिया बड़ी मेहरबानी’ गाने के एक्टर,पिता के लिए छोड़ा सपना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. 60 के दौर के अभिनेता जॉय मुखर्जी (Joy Mukherjee) जिन्होंने अपने लुक्स के चलते फैंस के दिलों पर राज किया. लंबी हाइट, घने बाल, गोरा रंग और मस्ती भरा अंदाज लोगों को बेहद पसंद था. उनकी मुस्कान भी काफी लाजवाब थी. वह बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता थे उनकी तुलना हॉलीवुड के सुपरस्टार रॉक हडसन से भी की जाती थी. 24 फरवरी 1939 को झांसी में जन्मे जॉय मुखर्जी फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे. वह प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी के बेटे थे. शोमू मुखर्जी और देव मुखर्जी उनके सगे भाई थे. जबकि किशोर कुमार उनके मामा लगते थे और वो एक्ट्रेस काजोल के चाचा लगते थे. बता दें कि जॉय मुखर्जी की शादी नीलम मुखर्जी से हुई है. कपल को दो बेटे व एक बेटी हैं.

जॉय मुखर्जी ने ‘लव इन शिमला’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. यह फिल्म 1960 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में जॉय की केमिस्ट्री एक्ट्रेस साधना संग खूब पसंद की गई थी. इस फिल्म के बाद जॉय मुखर्जी ने ‘हैवान’ (1977),’एक बार मुस्कुरा दो’ (1972),’कहीं आर कहीं पार’ (1971),’इन्स्पेक्टर’ (1970) ,’मुजरिम’ (1970) ,’हमसाया’ (1968), ‘शागिर्द’ (1967) ,’बहू बेटी’ (1965) ,’जी चाहता हैं’ (1964),’जिद्दी’ (1964) ,’फिर वही दिल लाया हूं’ (1963),’एक मुसाफिर एक हसीना’ (1962),’हम हिंदुस्तानी’ (1960) ,’उम्मीद’ (1962) जैसी फिल्में की.

बता दें कि मुखर्जी पर फिल्माए गए कई गीत उस समय शहर की लोगों की जुबां पर हैं. ”आप यूं ही अगर हम से मिलते रहे’ (Aap Yun Hi Agar Hum Se Milte Rahe) , बहुत शुक्रिया बड़ी मेहरबानी (Bahut Shukriya Badi Meherbani), दिल विल प्यार व्यार ( Dil Wil Pyar Wyar), मुझे तुम मिल गए हमदम (Mujhe Tum Mil Gaye Humdum) गाने के लिए फेमस थे. ये सारे गाने उन पर फिल्माए गए थे. हालांकि जॉय मुखर्जी के बारे में आपको एक बात जानकर हैरानी होगी वह कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे, उनका सपना टेनिस प्लेयर बनना था.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह अपने पिता और मां की बात को इनकार नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपने सपने को छोड़ अपने माता-पिता के सपने को पूरा किया और एक्टर बन कर हिंदी सिनेमा को कई सदाबहार फिल्में दी हालांकि उन्हें वो मुकाम नहीं मिला जो वह चाहते थे.

” isDesktop=”true” id=”6183377″ >

अफसोस की बात ये है कि बॉलीवुड में अपने लुक को हमेशा से खबरों में रहने वाले चॉकलेटी हीरो ने 9 मार्च 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Entertainment Throwback, Kajol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे