त्वरित विश्लेषण: कांग्रेस के बढ़े वोट प्रतिशत की कहानी समझिए, जानिए कैसे किंग मेकर बनने से रह गई जेडीएस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Karnataka Election Result 2023. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है. चुनाव आयोग के सभी 224 सीटों के रुझान में कांग्रेस को 132, बीजेपी को 64, जेडीएस को 21 और अन्य को 7 सीटें मिल रही हैं. कांग्रेस बहुमत के आंकड़े 113 सीट को पार कर लिया है. इस चुनाव में बीजेपी की सीटें जरूर कम हुई हैं, लेकिन उसके वोट प्रतिशत में कमी नहीं आई है. वोट प्रतिशत और सीटों में जेडीएस बड़ा नुकसान हुआ है. चुनाव आयोग की डाटा का विश्लेषण करने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि जेडीएस के वोट बैंक का एक हिस्सा कांग्रेस में शिफ्ट हो गया है. क्योंकि, बीजेपी अपने वोट प्रतिशत को बचाए हुए है. जेडीएस को साल 2018 के विधानसभा चुनाव में 18 प्रतिशत वोट था, जो इस बर गिरकर तकरीबन 13 प्रतिशत आ गया है. वहीं, कांग्रेस के वोट प्रतिशत में जबरदस्त तरीसे से बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय का एकमुश्त वोट इस बार कांग्रेस को गया है.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 42.93% वोट शेयर, बीजेपी को 36.17% वोट शेयर और जेडीएस को 12.97% वोट शेयर मिला है. राज्य में 224 सीटों के लिए 10 मई को वोट डाले गए थे. इसमें रिकॉर्ड 73.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.

Karnataka Election 2023, minority community vote cast Karnataka Election Result 2023, Karnataka Election Results Live, Karnataka Results Live, Assembly Election Result 2023, Karnataka Election Results Winners List, Karnataka Election Constituency Wise Result, bjp damage in karnatka elections 2023, JDS, vote sharing, vote percentage of Congress has increased, Muslim community, Election Commission data, Congress got 42.93% vote, BJP 36.17% vote, JDS 12.97%, Minorities, muslim voters, jds, bjp, congress, KARNATAKA ELECTION, JDS KING MAKERकर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम, मुस्लिम वोटरों ने किसे वोट दिया, कांग्रेस क्यों मारी बाजी, चुनाव आयोग, बीजेपी, कांग्रेस, जेडीएस,

कर्नाटक चुनाव परिणाम आने के साथ ही बीजेपी ने बढ़त दर्ज कर ली है.

कर्नाटक में कैसे पलटी बाजी?
अगर बीजेपी की बात करें तो पार्टी उन छोटे निर्वाचन क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है, जो आमतौर पर शहरी हैं और 100 वर्ग किलोमीटर से कम क्षेत्र को कवर करते हैं. ऐसी 33 छोटी सीटों में से बीजेपी 23 सीटों पर आगे चल रही है या जीत लिया है. इसी तरह 70% से कम मतदान वाले 60 निर्वाचन क्षेत्रों के तकरीबन 30 से 35 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है.

क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार
वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक संजीव पांडेय कहते हैं, ‘कर्नाटक चुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा था. स्थानीय जनता ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ मतदान किया. वहीं, बढ़ती महंगाई से जनता नाराज थी. दिलचस्प बात यह थी कि भाजपा ने इन मुद्दों को काटने के लिए बजरंग दल को बजरंग बली से जोड़ा.’

Karnataka Election 2023, minority community vote cast Karnataka Election Result 2023, Karnataka Election Results Live, Karnataka Results Live, Assembly Election Result 2023, Karnataka Election Results Winners List, Karnataka Election Constituency Wise Result, bjp damage in karnatka elections 2023, JDS, vote sharing, vote percentage of Congress has increased, Muslim community, Election Commission data, Congress got 42.93% vote, BJP 36.17% vote, JDS 12.97%, Minorities, muslim voters, jds, bjp, congress, KARNATAKA ELECTION, JDS KING MAKERकर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम, मुस्लिम वोटरों ने किसे वोट दिया, कांग्रेस क्यों मारी बाजी, चुनाव आयोग, बीजेपी, कांग्रेस, जेडीएस,

कांग्रेस की जीत का एक बडा कारण लिंगायत वोटों में विभाजन रहा है.

ओल्ड पेंशन स्कीम और मुस्लिम हुए निर्णायक
पांडेय आगे कहते हैं, ‘कांग्रेस की जीत का एक बडा कारण लिंगायत वोटों में विभाजन रहा है. लिंगायतों ने भाजपा को एकमुश्त वोट नहीं किया और उनका वोट विभाजित हो गया. लिंगायत वोट के कुछ हिस्सों को कांग्रेस भी अपने हिस्से में लाने में सफल हो गई. भाजपा को कर्मचारियों ने भी झटका दिया है. कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन स्कीम का वादा किया है और कर्मचारियों का बडा तबका कांग्रेस के साथ गया है. भाजपा के निजीकरण की नीति से सरकारी कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ी है. छतीसगड़, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकारों द्वारा ओपीएस लागू किए जाने के बाद कर्नाटक के कर्मचारियों ने कांग्रेस को वोट देना ज्यादा उचित समझा.’

ये भी पढ़ें: Karnataka Election Result 2023 Live: कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत, JDS ने बीजेपी से छीनी हासन सीट, हुबली-धारवाड़ सेंट्रल में जगदीश शेट्टार पीछे

कुल मिलाकर कर्नाटक की मुस्लिम बाहुल सीटों पर भी कांग्रेस इस बार बाजी मार कर कर्नाटक के राजनीतिक समीकरण को बदल दिया है. जेडीएस के मुस्लिम उम्मीदवारों को कई सीटों पर हार झेलनी पड़ी है या अब भी वह पीछे चल रहे हैं. कर्नाटक में मुस्लिम आबादी की संख्या तकरीबन 13 प्रतिशत है और 20 से 25 सीटों पर वह निर्णायक भूमिका में रहते हैं. राज्य में मुस्लिम समुदाय से पिछली बार केवल 7 विधायक चुन कर आए थे. सभी मुस्लिम विधायक काग्रेस के थे. इस बार मुस्लिम बहुल सीटों पर कांग्रेस और जेडीएस दोनों पार्टियों ने मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारा था. मुस्लिम बनाम मुस्लिम की लड़ाई में बाजी कांग्रेस ने मार ली.

Tags: BJP, Congress, JDS, Karnataka Assembly Election 2023, Muslim Voters

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे