UP Nagar Nigam Chunav Winner List: झांसी में मेयर पद पर BJP का परचम, प्रयागराज में जीत से एक कदम दूर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP Nagar Nigam Mayor Chunav Winner List: उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनावों के नतीजे अब साफ होने शुरू हो गए हैं. मेयर की सभी 17 सीटों के रुझान आ गए हैं. आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन में से 15 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. 

01

झांसी में परिणाम साफ हो गया है और बीजेपी के प्रत्याशी बिहारीलाल आर्य ने जीत दर्ज कर ली है. हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकि है. आर्य कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह बबलू से करीब 51 हजार वोटों से आगे चल रहे थे. वहीं प्रयागराज में भी बीजेपी के ही मेयर बनते दिख रहे हैं. यहां पर नंद किशोर नंदी की पत्नी का टिकट काट कर बीजेपी ने गणेश केसवानी पर दांव खेला था और वे अब 24 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर सपा के प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव हैं जिन्हें करीब 11 हजार वोट मिले हैं. गणेश केसवानी पार्टी की अंदरूनी बगावत के बावजूद लगातार आगे चल रहे हैं और खबर लिखे जाने तक वे 23470 मतों से आगे थे. वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. उन्हें 10196 वोट मिले हैं.

02

आगरा में बीजेपी की लता वाल्‍मिकी 22 हजार वोटों से आगे चल रही हैं. वहीं मथुरा वृंदावन में बीजेपी प्रत्याशी विनोद अग्रवाल की जीत भी लगभग तय मानी जा रही है. वे 42549 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार रावत को 11852 वोट मिले हैं.

03

अयोध्या में बीजेपी के प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 23485 वोटों से आगे चल रहे हैं.

04

गोरखपुर में भी बीजेपी का मेयर बनना तय हो गया है बस आधिकारिक घोषणा बाकि है. यहां पर बीजेपी के प्रत्याशी मंगलेश श्रीवास्तव 91669 वोटों से आगे चल रहे हैं.

05

कानपुर में भी बीजेपी परचम लहराती दिख रही है. यहां पर बीजेपी की प्रमिला पांडेय 34769 वोटों से आगे चल रही हैं.

06

मेरठ में हालांकि बीजेपी अभी कम अंतर से आगे है लेकिन ये बढ़ता जा रहा है और बीजेपी के हरिकांत अहलूवालिया 7 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं.

07

शाहजहांपुर में भी बीजेपी जीत की ओर है और यहां पर अर्चना वर्मा 16955 वोटों से आगे चल रही हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे