
हाइलाइट्स
बांग्लादेश ने आयरलैंड को दूसरे वनडे में हराया
आखिरी ओवर में नो बॉल से पलटी हारी बाजी
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में बीती 7 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया था. इस मैच में एक नो बॉल के कारण हैदराबाद ने हारी बाजी पलट दी थी और फ्री हिट का फायदा उठाकर अब्दुल समद ने आखिरी गेंद पर छक्का मार हैदराबाद को मैच जिता दिया था. ऐसा ही कुछ रोमांच जयपुर से 7 हजार किलोमीटर दूर चेम्सफोर्ड में देखने को मिला और बांग्लादेश मैच हारते-हारते नो बॉल के कारण जीत गई.
दोनों ही मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे. आईपीएल 2023 में हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स ने 215 रन का टारगेट दिया था. इसका पीछा करते हुए हैदराबाद को आखिरी ओवर में 6 गेंद में 17 रन चाहिए थे. पहली पांच गेंद में 12 रन आए. अब आखिरी गेंद पर हैदराबाद को जीत के लिए 5 रन की दरकार थी. संदीप शर्मा के हाथ में गेंद थी और स्ट्राइक पर अब्दुल समद थे. उन्होंने गेंद फेंकी और समद ने सामने की तरफ हवाई शॉट लगाया औऱ वो कैच आउट हो गए. लेकिन, तभी नो बॉल का सायरन बज उठा और राजस्थान की खुशी काफूर हो गई. अब फ्री हिट पर मैच टाई करने के 3 और जीत के लिए 4 रन चाहिए थे. समद ने आखिरी गेंद पर छक्का लगा हैदराबाद को मैच जिता दिया.
ऐसा ही कुछ बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच चेम्सफोर्ड में खेले गए दूसरे वनडे में हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम ने बारिश से बाधित मैच में 45 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 319 रन ठोके थे. हैरी टेक्टर ने 113 गेंद पर 140 रन ठोके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को आखिरी ओवर में 6 गेंद में 5 रन चाहिए थे. मार्क एडायर ने ये ओवर डाला. मुश्फिकुर रहीम स्ट्राइक पर थे. पहली 2 गेंद पर कोई रन नहीं आया. एडायर की तीसरी गेंद फुल टॉस थी, जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दे दिया. इस गेंद पर नो-बॉल से एक रन आया. इसके बाद फ्री हिट पर रहीम ने विकेटकीपर के सिर के ऊपर से चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी.
रोहित-राहुल का विकल्प तैयार, टीम इंडिया को मिली नई सलामी जोड़ी, एक तो पहली गेंद से करता है हवाई फायर
इस जीत के साथ बांग्लादेश ने ये मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bangladesh, Ireland, Mushfiqur Rahim
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 13:10 IST








