
RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2023 Date: राजस्थान 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र तैयार हो जाएं. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही आपके नतीजे जारी करने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड युद्ध स्तर पर रिजल्ट की तैयारियों में जुटा हुआ है और जल्द ही रिज़ल्ट जारी किए जाने वाले हैं. फिलहाल बोर्ड की ओर से छात्रों के मार्क्स कलेक्ट किए जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री की अनुमति मिलने के बाद बोर्ड रिजल्ट जारी कर देगा. जानकारी यह भी है कि इस बार भी 12वीं साइंस का रिजल्ट पहले जारी किया जा सकता है. जिसके बाद कॉमर्स एवं आर्ट्स का रिज़ल्ट आएंगे. अंत में 10वीं कक्षा का रिज़ल्ट जारी किया जाएगा.
आपके शहर से (अजमेर)
इस तारीख तक आ सकता है रिजल्ट
एक मीडिया रिपोर्ट में बोर्ड के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 20 मई तक जारी किया जा सकता है. हांलाकि इसे लेकर अभी बोर्ड की ओर से आधिकारिक जानकारी आना बाक़ी है. लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि, नतीजे 1-2 हफ़्ते के अंदर ही आ जाएंगे. बता दें कि इस साल 21 लाख से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाएं दी थीं.
ये भी पढ़ें-
NEET Exam: चार दिनों में 3 स्टूडेंट की मौत, क्या पढ़ाई है वजह?
अब यूनिवर्सिटी में पढ़ाएंगे कारपेंटर, बुनकर, डांसर समेत अन्य कलाकार, यूजीसी ने जारी की गाइडलाइंस
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Board Results, Rajasthan Board Results
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 13:05 IST








